Panna Police News in Hindi

पन्ना में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, फर्जी दुल्हन सहित चार आरोपी गिरफ्तार

पन्ना में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, फर्जी दुल्हन सहित चार आरोपी गिरफ्तार

पन्ना पुलिस ने शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले कथित लुटेरी दुल्हन गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने फर्जी दुल्हन सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कार, मोबाइल और नकदी सहित 5.25 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश के साथ अन्य मामलों की जांच कर रही है।

पन्ना में बैंक ग्राहकों को निशाना बनाने वाला अंतरजिला गिरोह बेनकाब, शहडोल के दो आरोपी गिरफ्तार

पन्ना में बैंक ग्राहकों को निशाना बनाने वाला अंतरजिला गिरोह बेनकाब, शहडोल के दो आरोपी गिरफ्तार

पन्ना पुलिस ने बैंक ग्राहकों की रेकी कर डिग्गी से नकदी चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का खुलासा करते हुए शहडोल के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 19 मई को स्टेट बैंक से 2.24 लाख रुपये चोरी होने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। आरोपियों ने पन्ना, रीवा, सीधी और दमोह में भी ऐसी कई वारदातें कबूल की हैं।

पन्ना में स्वास्थ्य कर्मचारी के घर 4.80 लाख की चोरी का खुलासा, 500 CCTV कैमरों की मदद से अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा

पन्ना में स्वास्थ्य कर्मचारी के घर 4.80 लाख की चोरी का खुलासा, 500 CCTV कैमरों की मदद से अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा

पन्ना पुलिस ने स्वास्थ्य कर्मचारी के घर हुई 4.80 लाख रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 500 CCTV कैमरों और तकनीकी जांच की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची और नकदी, आभूषण व कार बरामद की।

पन्ना पुलिस ने अंतरजिला चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, रीवा के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

पन्ना पुलिस ने अंतरजिला चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, रीवा के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

पन्ना पुलिस ने पांच जिलों में सक्रिय अंतरजिला चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए रीवा के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान चोरी का माल खरीदने वाले तीन सराफा व्यापारियों को भी पकड़ा गया और करीब दो लाख रुपये के जेवर, नकदी तथा वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई।

पन्ना पुलिस की मुस्तैदी से अपहृत युवक सकुशल बरामद, 3 आरोपी फरार

पन्ना पुलिस की मुस्तैदी से अपहृत युवक सकुशल बरामद, 3 आरोपी फरार

पन्ना के पवई थाना क्षेत्र से अपहृत युवक अंशुल उर्फ कान्हा को पुलिस ने रातभर चले सर्च ऑपरेशन के बाद सकुशल बरामद कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी, लेकिन पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी फरार हो गए। मामले में तीन आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।