1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर
  3. राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप

Rahul Gandhi Mobile Phone: राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर उनका फोन टैप करवाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने उनका वीडियो एक्स पर शेयर किया, जिसके बाद राजनीतिक बहस तेज हो गई। यहां पढ़ें पूरी खबर

By: Aparna Panwar 
Updated:
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप

Rahul Gandhi Mobile Phone: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फोन टैपिंग (Phone Tapping) कराने का गंभीर आरोप लगाया है। जिसमें राहुल गांधी का कहना है कि उनके मोबाइल फोन (Mobile Phone) में कई ऐसे सबूत और जानकारियां मौजूद हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री भी जानते हैं। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी का एक वीडियो साझा किया है, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

राहुल गांधी ने फोन दिखाकर क्या कहा

कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट किए गए वीडियो में राहुल गांधी अपना मोबाइल फोन दिखाते नजर आ रहे हैं। वहीं, इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आमने-सामने बहस होने पर कई अहम बातें सामने आ सकती हैं। जिसमें राहुल गांधी ने दावा किया है कि ऐसी बहस से यह साबित हो जाएगा कि नरेंद्र मोदी विदेशी ताकतों के नियंत्रण में हैं और राष्ट्र-विरोधी हैं। उन्होंने कहा, ”सबूत मेरे फोन में है और यह बात पीएम मोदी भी जानते हैं, क्योंकि उन्होंने मेरा फोन टैप करवाया है।” जिसके बाद आगे कहा कि उनके पास ऐसी कई जानकारियां हैं, जिनके बारे में वह जानते हैं और वे उनके फोन में मौजूद हैं। हालांकि, उन्होंने अपने इस दावे के समर्थन में वीडियो में कोई तकनीकी सबूत सार्वजनिक नहीं किया है।

राहुल गांधी के बयान से फिर गरमाई राजनीति

राहुल गांधी के इस बयान के बाद एक बार फिर से कांग्रेस और बीजेपी के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज होने की संभावना है। सोशल मीडिया पर भी उनका वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इससे पहले भी राहुल गांधी कई बार केंद्र सरकार और बीजेपी पर चुनाव में गड़बड़ी तथा वोटर लिस्ट (Voter List) में हेरफेर जैसे आरोप लगा चुके हैं। ऐसे में अब फोन टैपिंग के आरोप ने राजनीतिक बहस को एक नया मुद्दा दे दिया है।

पेगासस जासूसी मामले पर भी उठा था विवाद

आपकी जानकारी के लिए बता दें फोन टैपिंग और जासूसी को लेकर कांग्रेस पहले भी केंद्र सरकार पर सवाल उठाती रही है। पेगासस स्पाईवेयर मामले में कांग्रेस और विपक्ष के कई नेताओं ने आरोप लगाया था कि सरकार के इशारे पर नेताओं, पत्रकारों और अधिकारियों की जासूसी कराई गई। हालांकि, राहुल गांधी के ताजा फोन टैपिंग के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि सामने नहीं आई है। ऐसे में अब देखना होगा कि बीजेपी की ओर से इस बयान पर क्या प्रतिक्रिया आती है और कांग्रेस अपने दावों के समर्थन में क्या सबूत पेश करती है।

ये भी पढ़ें: ‘मैं पागल नहीं हूं साहब’, कलेक्टर के सामने छलका महिला का दर्द, जानें मामला

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...