1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी बड़ी सौगात

सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी बड़ी सौगात

Madhya Pradesh News: शिवपुरी के पिछोर में सीएम मोहन यादव ने 1.24 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में ₹1,831 करोड़ से ज्यादा की राशि भेजी। स्व-सहायता समूहों को भी ₹200 करोड़ मिले। यहां पढ़ें पूरी खबर

By: Aparna Panwar 
Updated:
सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी बड़ी सौगात

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ी सौगात दी है। बता दें शिवपुरी जिले के पिछोर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 1 करोड़ 24 लाख 81 हजार से अधिक लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1,831 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की। इस राशि से लाखों महिलाओं को आर्थिक मदद मिलेगी और उन्हें अपनी जरूरतें पूरी करने में सहूलियत होगी।

जानकारी के लिए बता दें इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को भी आर्थिक सहायता दी। उनके खातों में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि अंतरित की गई। सरकार की इस पहल का मुख्या उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना सरकार का लक्ष्य

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश की बहनें केवल परिवार की ताकत नहीं हैं, बल्कि समाज और प्रदेश के विकास की भी मजबूत आधारशिला हैं। महिलाओं की भागीदारी के बिना विकास की कल्पना पूरी नहीं हो सकती।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि प्रदेश की हर बहन आर्थिक रूप से सशक्त और स्वावलंबी बने। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। लाड़ली बहना योजना और स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है।

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर

ऐसे में सरकार का मानना है कि महिलाओं के हाथ में आर्थिक संसाधन होने से परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। साथ ही महिलाएं अपनी जरूरतों और फैसलों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहतीं।

शिवपुरी के पिछोर में आयोजित यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार के प्रयासों को दर्शाता है। लाड़ली बहना योजना के तहत मिली राशि से महिलाओं को घरेलू खर्च, बच्चों की जरूरतों और अन्य जरूरी कामों में मदद मिलेगी। वहीं स्व-सहायता समूहों को मिली आर्थिक सहायता से महिलाओं के स्वरोजगार और आजीविका के अवसरों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:  शनिवार को इन राशियों को मिलेगा लाभ, यहां जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...