Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बता दें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल के अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में जर्मनी के बेनेकोर समूह की नई औद्योगिक इकाई का वर्चुअली शुभारंभ किया। इस संयंत्र में डायपर और सैनिटरी नैपकिन बनाने में इस्तेमाल होने वाला हाइजीन नॉन-वोवन मटेरियल (Hygiene Non-Woven Material) तैयार किया जाएगा। जिसमें खास बात यह है कि इस सामग्री के लिए अब तक भारत को दूसरे देशों पर निर्भर रहना पड़ता था।
बेनेकोर समूह की इस औद्योगिक इकाई को करीब 160 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित किया गया है। संयंत्र की वार्षिक उत्पादन क्षमता लगभग 300 करोड़ रुपये बताई गई है। यहां तैयार होने वाला हाइजीन नॉन-वोवन मटेरियल महिलाओं और बच्चों की स्वच्छता से जुड़े उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल किया जाएगा।
जानकारी के लिए बता दें इस प्लांट के शुरू होने से देश में इस विशेष सामग्री की उपलब्धता बढ़ेगी। साथ ही आयात पर निर्भरता कम करने में भी मदद मिलेगी। वहीं, स्थानीय स्तर पर उत्पादन होने से संबंधित उद्योगों को कच्चे माल की आपूर्ति में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
इस संयंत्र में बनने वाला मटेरियल डायपर और सैनिटरी नैपकिन जैसे जरूरी उत्पादों के निर्माण में उपयोग किया जाएगा। इससे माताओं-बहनों और बच्चों की स्वच्छता एवं स्वास्थ्य से जुड़े उत्पादों के क्षेत्र में देश की आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी। भारत में हाइजीन उत्पादों की मांग लगातार महत्वपूर्ण बनी हुई है। ऐसे में इस तरह की औद्योगिक इकाई का शुरू होना घरेलू उत्पादन क्षमता बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में इस संयंत्र की शुरुआत से भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। जिसमें करीब 160 करोड़ रुपये का निवेश प्रदेश में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन के लिहाज से महत्वपूर्ण है।
जर्मनी के बेनेकोर समूह की यह इकाई मध्य प्रदेश में विदेशी निवेश और आधुनिक विनिर्माण को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी अहम कदम है। इससे प्रदेश को हाइजीन मटेरियल के उत्पादन के क्षेत्र में नई पहचान मिलने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: गोरखपुर स्टेशन पर बनाए गए चार होल्डिंग एरिया, यात्रियों को मिलेंगी कई सुविधाएं