1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. नवादा के 18 लाभुकों को मिली PDS दुकान की अनुज्ञप्ति, 49 हजार नए राशन कार्ड भी बने

नवादा के 18 लाभुकों को मिली PDS दुकान की अनुज्ञप्ति, 49 हजार नए राशन कार्ड भी बने

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 23.75 लाख नए राशन कार्ड और 1,448 PDS दुकानों की अनुज्ञप्तियां वितरित कीं। नवादा के 18 लाभुकों को भी पीडीएस दुकान का लाइसेंस मिला।

By: Nivedita 
Updated:
नवादा के 18 लाभुकों को मिली PDS दुकान की अनुज्ञप्ति, 49 हजार नए राशन कार्ड भी बने

नवादा : बिहार में राशन वितरण व्यवस्था को मजबूत बनाने और जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्यस्तरीय कार्यक्रम में 23.75 लाख नए लाभुकों को राशन कार्ड वितरित किए। इसके साथ ही राज्य में 1,448 नई जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानों के संचालन के लिए अनुज्ञप्तियां भी प्रदान की गईं। इस कार्यक्रम में नवादा जिले के 18 लाभुकों को भी पीडीएस दुकान संचालन की अनुज्ञप्ति मिली।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण

राज्यस्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण नवादा समाहरणालय के सभाकक्ष में किया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लाभार्थियों को राशन कार्ड और पीडीएस दुकानों की अनुज्ञप्तियों का वितरण किया।

नवादा में अब तक बने 49 हजार नए राशन कार्ड

प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी रणजीत कुमार ने बताया कि नवादा जिले में अब तक करीब 49 हजार नए राशन कार्ड बनाए जा चुके हैं। इसके अलावा जिले के 18 लाभुकों को जन वितरण प्रणाली की दुकान संचालित करने के लिए अनुज्ञप्ति दी गई है।

 

 

डीएम ने लाभार्थियों को बांटे राशन कार्ड

कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने कुछ लाभार्थियों को स्वयं राशन कार्ड वितरित किए। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर अमित अनुराग सहित नए राशन कार्ड और पीडीएस अनुज्ञप्ति प्राप्त करने वाले लाभार्थी उपस्थित रहे।

राशन वितरण व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

राज्य में नई पीडीएस दुकानों की शुरुआत से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के विस्तार और राशन वितरण की पहुंच बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है। वहीं, नए राशन कार्ड बनने से पात्र परिवारों को सरकारी खाद्यान्न योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...