Nivedita

पंजाब PCS मेन्स रिजल्ट पर बवाल, एक कमरे से 45% अभ्यर्थी पास होने का दावा; मान सरकार पर उठे सवाल

पंजाब PCS मेन्स रिजल्ट पर बवाल, एक कमरे से 45% अभ्यर्थी पास होने का दावा; मान सरकार पर उठे सवाल

पंजाब PCS मेन्स रिजल्ट 2026 को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। अभ्यर्थियों ने एक ही कमरे से 45.8% उम्मीदवारों के चयन और कथित तौर पर अनुपस्थित अभ्यर्थियों के रोल नंबर परिणाम में शामिल होने का आरोप लगाया है। शिरोमणि अकाली दल ने भगवंत मान सरकार से जवाब मांगते हुए भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

गोरखपुर में बीजेपी का मिशन 2027 तेज, नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

गोरखपुर में बीजेपी का मिशन 2027 तेज, नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

गोरखपुर में बीजेपी ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मौजूदगी में हुई बैठक में संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा हुई। वहीं, चौरीचौरा विधायक सरवन निषाद ने बीजेपी और निषाद पार्टी के गठबंधन को लेकर एकजुटता का संदेश दिया।

जहानाबाद के 6 खिलाड़ियों ने जीता नेशनल क्रिकेट गोल्ड, DAV स्कूल ने एक साल की ट्यूशन फीस की माफ

जहानाबाद के 6 खिलाड़ियों ने जीता नेशनल क्रिकेट गोल्ड, DAV स्कूल ने एक साल की ट्यूशन फीस की माफ

जहानाबाद के DAV पब्लिक स्कूल के छह खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह में प्राचार्य केके पांडेय ने सभी छह खिलाड़ियों की एक साल की ट्यूशन फीस माफ करने की घोषणा की। पिछले वर्ष गोल्ड जीतने वाले दो खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन राशि दी गई।

गोरखपुर टेराकोटा को ODOP से मिली नई पहचान, अमेरिका-इंग्लैंड तक पहुंची मिट्टी की कलाकारी

गोरखपुर टेराकोटा को ODOP से मिली नई पहचान, अमेरिका-इंग्लैंड तक पहुंची मिट्टी की कलाकारी

गोरखपुर का पारंपरिक टेराकोटा उद्योग ODOP योजना और जीआई टैग की मदद से अंतरराष्ट्रीय पहचान बना रहा है। अब मिट्टी के दीये और मटकों के साथ डिजाइनर झूमर, लैंप, गमले और सजावटी कलाकृतियां अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और रूस तक पहुंच रही हैं। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिल्पकार राजन प्रजापति समेत स्थानीय कारीगर आधुनिक डिजाइन और तकनीक के जरिए इस विरासत को रोजगार और उद्यम का नया स्वरूप दे रहे हैं।

निर्मला सीतारमण ने जारी किया ₹250 का खास सिक्का, जानें किसकी याद में बना और कितनी है कीमत?

निर्मला सीतारमण ने जारी किया ₹250 का खास सिक्का, जानें किसकी याद में बना और कितनी है कीमत?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वाराणसी के IIT-BHU में कर्नाटक संगीत के महान कलाकार मुथुस्वामी दीक्षितार की 250वीं जयंती पर ₹250 का विशेष स्मारक सिक्का जारी किया। 35 ग्राम के इस सिक्के में 50% चांदी, 40% तांबा, 5% निकेल और 5% जस्ता शामिल है। इसकी शुरुआती बिक्री कीमत ₹6,985 रखी गई थी। यह सामान्य लेन-देन के लिए नहीं, बल्कि संग्रह के उद्देश्य से जारी किया गया है।

JEE Main 2027 : NRI छात्रों को बड़ी राहत, अब पासपोर्ट से भी कर सकेंगे आवेदन; NTA ने दी नई सुविधा

JEE Main 2027 : NRI छात्रों को बड़ी राहत, अब पासपोर्ट से भी कर सकेंगे आवेदन; NTA ने दी नई सुविधा

JEE Main 2027 के लिए NTA ने NRI विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। अब जिन एनआरआई अभ्यर्थियों के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है, वे पासपोर्ट को वैध पहचान प्रमाण के रूप में इस्तेमाल करके आवेदन कर सकते हैं। जनवरी सत्र की परीक्षा 20 से 28 जनवरी 2027 के बीच निर्धारित है।

शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 1,400 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,350 के पार; कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से निवेशकों में उत्साह

शेयर बाजार में तूफानी तेजी: सेंसेक्स 1,400 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,350 के पार; कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से निवेशकों में उत्साह

5 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 1,400 अंकों से अधिक उछला और निफ्टी 24,350 के पार पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अमेरिकी चुनाव के नतीजों से निवेशकों का उत्साह बढ़ा। बैंकिंग, ऑटो और रियल्टी शेयरों में जोरदार खरीदारी हुई।

‘राहुल गांधी फुस्स रॉकेट हैं’, गोरखपुर में CM योगी का विपक्ष पर बड़ा वार

‘राहुल गांधी फुस्स रॉकेट हैं’, गोरखपुर में CM योगी का विपक्ष पर बड़ा वार

गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्हें 'फुस्स रॉकेट' बताया। उन्होंने कांग्रेस और सपा पर लोकतंत्र को कमजोर करने और चुनाव हारने पर EVM को दोष देने का आरोप लगाया।

Chhath Puja 2026: छठ की खरीदारी के लिए बाजार जाने की जरूरत नहीं! Zepto और Blinkit पर मिलेगा पूजा का सामान

Chhath Puja 2026: छठ की खरीदारी के लिए बाजार जाने की जरूरत नहीं! Zepto और Blinkit पर मिलेगा पूजा का सामान

छठ पूजा 2026 की खरीदारी अब Zepto और Blinkit जैसे क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए भी की जा सकती है। इन ऐप्स पर पूजा सामग्री, कपूर, दीये, बाती, अगरबत्ती, ठेकुआ बनाने की सामग्री और फल जैसे जरूरी सामान उपलब्ध हो सकते हैं। हालांकि, सामान की उपलब्धता शहर और पिन कोड के अनुसार अलग-अलग होगी।

जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, बोले- नई इन्वेस्टर्स समिट नहीं, पिछली समिट का हिसाब दे सरकार

जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, बोले- नई इन्वेस्टर्स समिट नहीं, पिछली समिट का हिसाब दे सरकार

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में घोषित ₹30.77 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों का हिसाब मांगा है। उन्होंने निवेश और प्रचार पर खर्च हुए करीब ₹230 करोड़ का विवरण सार्वजनिक करने, निवेश की स्थिति पर श्वेतपत्र जारी करने और युवाओं को मिले रोजगार का आंकड़ा बताने की मांग की है।

गोरखपुर में BJP का शक्ति प्रदर्शन, योगी आदित्यनाथ और नितिन नबीन समेत दिग्गज नेता पहुंचे

गोरखपुर में BJP का शक्ति प्रदर्शन, योगी आदित्यनाथ और नितिन नबीन समेत दिग्गज नेता पहुंचे

गोरखपुर में भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत विशाल जनसभा और जन-आक्रोश पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज पहुंचे। पदयात्रा कचहरी चौराहा और गोलघर होते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा तक जाएगी।

Kanika Kapoor Separation: दूसरी शादी भी नहीं चली! 4 साल बाद पति से अलग हुईं ‘बेबी डॉल’ सिंगर

Kanika Kapoor Separation: दूसरी शादी भी नहीं चली! 4 साल बाद पति से अलग हुईं ‘बेबी डॉल’ सिंगर

सिंगर कनिका कपूर ने शादी के चार साल बाद पति गौतम हाथीरमानी से अलग होने का ऐलान किया है। दोनों ने 20 मई 2022 को लंदन में शादी की थी। कनिका ने अफेयर की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि उनके अलगाव में किसी तीसरे व्यक्ति की भूमिका नहीं है। काम की व्यस्तता और अलग-अलग जगहों पर रहने को लेकर चर्चाएं हैं, हालांकि अलगाव की असली वजह उन्होंने निजी

Godzilla Minus Zero: ‘रामायण’ के सामने बदली गॉडजिला की रिलीज डेट, अब 20 नवंबर को भारतीय सिनेमाघरों में मचेगी तबाही

Godzilla Minus Zero: ‘रामायण’ के सामने बदली गॉडजिला की रिलीज डेट, अब 20 नवंबर को भारतीय सिनेमाघरों में मचेगी तबाही

'गॉडजिला माइनस जीरो' की भारत में रिलीज डेट बदलकर 20 नवंबर 2026 कर दी गई है। पहले फिल्म 6 नवंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन रणबीर कपूर और यश की 'रामायण' के साथ संभावित टकराव और IMAX स्क्रीन की कमी के चलते इसकी रिलीज आगे बढ़ाई गई है।

Nalanda News: लक्ष्मी पूजा और छठ पर प्रशासन सख्त, DJ बजाने पर रहेगा प्रतिबंध; 43 जगहों पर स्थापित होंगी मां लक्ष्मी की प्रतिमा

Nalanda News: लक्ष्मी पूजा और छठ पर प्रशासन सख्त, DJ बजाने पर रहेगा प्रतिबंध; 43 जगहों पर स्थापित होंगी मां लक्ष्मी की प्रतिमा

नालंदा के बिहारशरीफ में लक्ष्मी पूजा और छठ महापर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। सोहसराय थाना क्षेत्र में करीब 43 स्थानों पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित होने की संभावना है। शांति समिति की बैठक में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, निर्धारित रूट से प्रतिमा विसर्जन और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने का फैसला लिया गया।

Glenn Maxwell Retirement: 38 साल की उम्र में ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, 286 मैचों का शानदार सफर हुआ खत्म

Glenn Maxwell Retirement: 38 साल की उम्र में ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, 286 मैचों का शानदार सफर हुआ खत्म

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने 38 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने अपने 14 साल के करियर में कुल 286 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें 7,226 रन और 136 विकेट दर्ज हैं। 2023 वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ उनकी नाबाद 201 रनों की पारी करियर का सबसे यादगार प्रदर्शन रही। हालांकि, वह फ्रेंचाइजी टी20 क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।