Nivedita

गोरखपुर में चक्रवात का अलर्ट, तेज हवाओं-बारिश से निपटने को सभी विभागों को तैयारी के निर्देश

गोरखपुर में चक्रवात का अलर्ट, तेज हवाओं-बारिश से निपटने को सभी विभागों को तैयारी के निर्देश

गोरखपुर में संभावित चक्रवाती मौसम और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। सभी विभागों को तैयारी के निर्देश दिए गए हैं। जिला और तहसील स्तर के कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। किसानों की फसल सुरक्षा, जलभराव से निपटने और जर्जर मकानों की पहचान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आपात स्थिति के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

MP Police Transfer: मध्य प्रदेश में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के SP बदले

MP Police Transfer: मध्य प्रदेश में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के SP बदले

मध्य प्रदेश में देर रात 12 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। अलीराजपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना और हरदा समेत कई जिलों के SP बदले गए हैं। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय, भोपाल ट्रैफिक पुलिस और विशेष सशस्त्र बल में भी नई पदस्थापनाएं की गई हैं।

CM मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसानों से किया संवाद, खेती को लाभकारी बनाने पर जोर

CM मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसानों से किया संवाद, खेती को लाभकारी बनाने पर जोर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कटनी में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में किसानों से संवाद किया। उन्होंने खेती को लाभकारी बनाने, किसानों की आय बढ़ाने और कृषि नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

जापान में जहानाबाद के शरजील अहमद का जलवा, तीन बड़े सम्मान जीतकर बढ़ाया बिहार का मान

जापान में जहानाबाद के शरजील अहमद का जलवा, तीन बड़े सम्मान जीतकर बढ़ाया बिहार का मान

बिहार के जहानाबाद के शरजील अहमद काकवी ने जापान यूथ समिट 2026 में बेस्ट लीडर और बेस्ट कंटेंट क्रिएटर अवार्ड जीते। उन्होंने यूथ इनोवेटिव आइडिया प्रेजेंटेशन में पहला स्थान हासिल कर शिक्षा से जुड़ी अपनी पहल ‘हर बच्चा पढ़ाए बच्चा’ को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया।

इंदौर में अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 का आगाज, CM मोहन यादव ने पेश किया शहरी विकास का रोडमैप

इंदौर में अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 का आगाज, CM मोहन यादव ने पेश किया शहरी विकास का रोडमैप

सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में मध्यप्रदेश अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में शहरी विकास से जुड़ी तीन नीतियों के प्रारूप लॉन्च किए गए, इंदौर आर्थिक क्षेत्र 2047 की महायोजना जारी हुई और छह महत्वपूर्ण MoUs का आदान-प्रदान किया गया।

हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से जाएंगे राज्यसभा, केंद्रीय मंत्रिमंडल में बने रहने का रास्ता साफ

हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से जाएंगे राज्यसभा, केंद्रीय मंत्रिमंडल में बने रहने का रास्ता साफ

बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। यह सीट एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। इस फैसले से पुरी की राज्यसभा सदस्यता और केंद्रीय मंत्रिमंडल में बने रहने को लेकर चल रही चर्चाएं फिर सुर्खियों में हैं।

गोरखपुर-फैजाबाद MLC चुनाव: दूसरी वरीयता में ध्रुव त्रिपाठी 901 वोट से आगे

गोरखपुर-फैजाबाद MLC चुनाव: दूसरी वरीयता में ध्रुव त्रिपाठी 901 वोट से आगे

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव में दूसरी वरीयता के मतों की गिनती में बीजेपी के ध्रुव कुमार त्रिपाठी निर्दलीय प्रत्याशी राजू यादव से 901 वोट आगे चल रहे हैं। अभी 13,540 मतों की गिनती बाकी है, जिसके बाद चुनाव परिणाम की तस्वीर साफ होगी।

शाजापुर में कृष्णमृग रेस्क्यू अभियान के दूसरे चरण का सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया निरीक्षण

शाजापुर में कृष्णमृग रेस्क्यू अभियान के दूसरे चरण का सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शाजापुर जिले के रंथभंवर गांव में कृष्णमृग रेस्क्यू अभियान के दूसरे चरण का निरीक्षण किया। बोमा पद्धति से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अब तक 1236 से अधिक कृष्णमृग और सैकड़ों नीलगायों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इसका उद्देश्य वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ किसानों की फसलों को नुकसान से बचाना है।

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव चौथे राउंड में ध्रुव त्रिपाठी आगे, द्वितीय वरीयता की गिनती में फिर बदला मुकाबला

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव चौथे राउंड में ध्रुव त्रिपाठी आगे, द्वितीय वरीयता की गिनती में फिर बदला मुकाबला

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना में ध्रुव कुमार त्रिपाठी की बढ़त द्वितीय वरीयता की गिनती के दौरान घटकर 447 मतों पर आ गई है। करीब 15,700 मतपत्रों की गिनती शेष होने से मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है।

भोपाल: सीएम डॉ. मोहन यादव ने नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण की 15वीं समीक्षा बैठक में लिया वर्चुअली हिस्सा

भोपाल: सीएम डॉ. मोहन यादव ने नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण की 15वीं समीक्षा बैठक में लिया वर्चुअली हिस्सा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण की 15वीं समीक्षा बैठक में वर्चुअली भाग लिया। बैठक में सरदार सरोवर परियोजना के लंबित देयों के निपटारे, जल एवं विद्युत उपलब्धता और मध्यप्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

भोपाल में महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए बनेगी वार्ड स्तरीय समिति

भोपाल में महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए बनेगी वार्ड स्तरीय समिति

भोपाल में महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए वार्ड स्तरीय समितियां गठित की जाएंगी। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर चुनाभट्टी और हबीबगंज के चार वार्डों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू होगा। इसमें प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और सामाजिक संस्थाएं मिलकर काम करेंगी।

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना जारी

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना जारी

गोरखपुर विश्वविद्यालय में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना जारी है। 14 टेबलों पर प्रथम वरीयता के मतों की गिनती हो रही है। मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह के अनुसार, निर्धारित कोटा मिलने पर प्रत्याशी को विजेता घोषित किया जाएगा, अन्यथा द्वितीय वरीयता के मतों की गणना होगी।

नवादा में जमीन की MVR दरों में बदलाव की तैयारी, जिला मूल्यांकन समिति ने लिए अहम फैसले

नवादा में जमीन की MVR दरों में बदलाव की तैयारी, जिला मूल्यांकन समिति ने लिए अहम फैसले

नवादा में जिला मूल्यांकन समिति ने जमीन की MVR दरों और भूमि वर्गीकरण में बदलाव से जुड़े अहम फैसले लिए। ग्रामीण क्षेत्रों में 10 डिसमिल तक कुछ भूखंडों के निबंधन से पहले स्थल जांच, पेरिफेरल भूमि के मूल्यांकन और शहरी क्षेत्रों में बड़े भूखंडों के निबंधन के लिए नए प्रावधान तय किए गए।

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव: मतगणना के बीच चार जगहों से गड़बड़ी की शिकायतें, उठे सवाल

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव: मतगणना के बीच चार जगहों से गड़बड़ी की शिकायतें, उठे सवाल

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान देवरिया, मऊ, अंबेडकरनगर और बांसी से कथित अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई हैं। कहीं बिना सील की मतपेटी मिलने, तो कहीं अतिरिक्त या कम मतपत्र होने के दावे किए गए हैं। मामले में निर्वाचन अधिकारियों की आधिकारिक पुष्टि और जांच का इंतजार है।

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव काउंटिंग एजेंट को बाहर करने पर उठे सवाल

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव काउंटिंग एजेंट को बाहर करने पर उठे सवाल

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान वोटों की वैधता को लेकर विवाद सामने आया। प्रत्याशी प्रदीप पंकज कुमार सिंह के काउंटिंग एजेंट नंदा पांडे ने आरोप लगाया कि समान स्थिति वाले दो वोटों पर अलग-अलग निर्णय लिया गया और सवाल उठाने पर उन्हें मतगणना स्थल से बाहर जाने को कहा गया। मामले में अधिकारियों का पक्ष सामने आना बाकी है।