US Midterm Election: अमेरिका में हुए मध्यावधि चुनाव (US Midterm Election) में डेमोक्रेटिक पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के दोनों सदनों में बहुमत हासिल कर लिया है। सीनेट और प्रतिनिधि सभा में मिली इस जीत को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। चुनाव परिणामों के बाद अमेरिकी राजनीति में हलचल तेज हो गई है। वहीं, राष्ट्रपति ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी को जीत की बधाई दी है।
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने कई राज्यों में रिपब्लिकन उम्मीदवारों को करारी शिकस्त दी है। जिसमें टेक्सास, आयोवा और न्यू हैम्पशायर जैसे राज्यों में डेमोक्रेट्स ने शानदार जीत दर्ज की। इसके अलावा टेक्सास, नॉर्थ कैरोलिना, साउथ कैरोलिना और ओहायो में सीनेट की सीटों पर भी पार्टी ने जीत हासिल की।
बता दें खास बात यह है कि इनमें कई ऐसे राज्य शामिल हैं, जहां दो साल पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। इस बार मतदाताओं का रुख बदलने से रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है।
चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत के पीछे कई अहम मुद्दे रहे। जिसमें महंगाई, ईरान के साथ युद्ध और सरकार में भ्रष्टाचार को लेकर लोगों की नाराजगी का असर चुनाव परिणामों में देखने को मिला। मतदाताओं ने इन मुद्दों पर अपनी चिंता जाहिर करते हुए डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों का समर्थन किया।
राजनीतिक जानकारों के अनुसार, इस जीत से अमेरिकी संसद में सत्ता का समीकरण बदल गया है। अब डेमोक्रेट्स को सरकार के फैसलों और राष्ट्रपति ट्रंप की नीतियों पर सवाल उठाने का ज्यादा मौका मिलेगा।
चुनाव में हार के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी को बधाई दी। उन्होंने कहा, “मैं डेमोक्रेट्स को बधाई देता हूं और देश की भलाई के लिए आपके साथ मिलकर काम करने की उम्मीद करता हूं।” साथ ही, ट्रंप ने यह भी कहा कि वह खुद चुनावी मैदान में नहीं थे, इसलिए चुनाव परिणामों में उनकी सीधी भूमिका नहीं थी। उन्होंने दावा किया कि अगर वह खुद चुनाव लड़ रहे होते तो उनकी पार्टी जरूर जीतती।
🔴 ➡️ भारत-अमेरिका ट्रेड डील का अब क्या होगा? ट्रंप भारत से कैसे करेंगे डील?
ये भी पढ़ें: US Midterm Election 2026: ट्रंप को लगा बड़ा झटका, सीनेट में डेमोक्रेट्स का हुआ कब्जा, पढ़ें खबर
