US Midterm Election 2026: अमेरिका में मिडटर्म चुनाव 2026 के नतीजों को लेकर राजनीतिक हलचल शुरू हो गई है। बता दें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को कई राज्यों में डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic Party) से कड़ी चुनौती मिल रही है। सीनेट और गवर्नर चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों ने कई अहम सीटों पर जीत दर्ज की है। दरसअल, इन नतीजों को ट्रंप सरकार के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।
जानकारी के लिए बता दें अमेरिका में 3 नवंबर को मिडटर्म चुनाव के लिए मतदान हुआ। भारतीय समय के अनुसार 4 नवंबर की सुबह मतगणना शुरू हुई। वहीं, इन चुनावों में अमेरिकी संसद के दोनों सदनों यानी सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स (House of Representatives) की सीटों के साथ कई राज्यों के गवर्नर भी चुने जा रहे हैं।
बता दें इस बार अमेरिकी मतदाताओं ने अर्ली वोटिंग (Early Voting) में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आंकड़ों के मुताबिक, करीब 5.76 करोड़ लोगों ने मतदान के निर्धारित दिन से पहले ही अपना वोट डाल दिया। यह संख्या 2022 के मिडटर्म चुनाव में दर्ज 4.59 करोड़ अर्ली वोटों से अधिक है।
साउथ कैरोलिना में भी मतदान को लेकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिला। यहां 19 लाख से ज्यादा लोगों ने वोट डाले। इसे पिछले 30 वर्षों में किसी गवर्नर चुनाव के दौरान सबसे अधिक मतदान बताया गया है।
दरसअल, जॉर्जिया में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जॉन ओसॉफ ने रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक कॉलिन्स को हराकर सीनेट सीट (Senate seat) पर दोबारा जीत दर्ज की है। वहीं, जॉर्जिया के गवर्नर चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कीशा लांस बॉटम्स ने जीत हासिल की है। वहीं, फ्लोरिडा में रिपब्लिकन पार्टी को राहत मिली है। यहां एश्ले मूडी ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एंजी निक्सन को हराकर सीनेट चुनाव जीत लिया। मूडी को 2025 में तत्कालीन गवर्नर रॉन डीसेंटिस ने मार्को रुबियो की खाली हुई सीट पर नियुक्त किया था। ऐसे में अब वह इस सीट का बाकी कार्यकाल पूरा करेंगी।
ये भी पढ़ें: पन्ना पुलिस का अवैध पटाखों के खिलाफ अभियान, प्रतिबंधित कार्बाइड गन के इस्तेमाल पर सख्ती, पढ़ें खबर
