1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर
  3. पुणे को दिवाली पर मेट्रो की बड़ी सौगात, PM मोदी ने 21,800 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का किया शुभारंभ, यहां जानें जानकारी

पुणे को दिवाली पर मेट्रो की बड़ी सौगात, PM मोदी ने 21,800 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का किया शुभारंभ, यहां जानें जानकारी

Pune Metro News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को 21,800 करोड़ रुपये की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात दी है। 8,300 करोड़ की लाइन-3 का उद्घाटन और 13,500 करोड़ के फेज-2 का शिलान्यास किया है।

By: Aparna Panwar 
Updated:
पुणे को दिवाली पर मेट्रो की बड़ी सौगात, PM मोदी ने 21,800 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का किया शुभारंभ, यहां जानें जानकारी

Pune Metro News: दिवाली से पहले पुणे के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास की बड़ी सौगात दी है। दरसअल, पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से 21,800 करोड़ रुपये से ज्यादा की मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें 8,300 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से तैयार पुणे मेट्रो लाइन-3 (Pune Metro Line 3) का उद्घाटन और करीब 13,500 करोड़ रुपये की लागत वाले मेट्रो फेज-2 (Metro Phase-2) की आधारशिला रखना शामिल है। इन परियोजनाओं से पुणे में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

पुणे मेट्रो लाइन-3 का PM मोदी ने किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे मेट्रो लाइन-3 को शहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण परियोजना बताया। जिसमें उन्होंने कहा कि पुणे आज आईटी, ऑटोमोबाइल, फार्मास्यूटिकल्स, स्टार्टअप, इनोवेशन और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में शहर में बेहतर मेट्रो कनेक्टिविटी (Metro Connectivity) होना बेहद जरूरी है। साथ ही, पीएम मोदी ने कहा कि पुणे देश के युवाओं के सपनों और आकांक्षाओं का शहर बन चुका है। जिसमें मेट्रो नेटवर्क (Metro Network) का विस्तार यहां के विकास को नई गति देगा। इससे लोगों को रोजाना आने-जाने में आसानी होगी और सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव भी कम करने में मदद मिलेगी।

मेट्रो फेज-2 पर खर्च होंगे 13,500 करोड़ रुपये

पुणे मेट्रो फेज-2 की अनुमानित लागत करीब 13,500 करोड़ रुपये है। प्रधानमंत्री ने इस परियोजना की आधारशिला रखी। इस नए चरण के पूरा होने से शहर के अलग-अलग हिस्सों को आधुनिक सार्वजनिक परिवहन से जोड़ने में मदद मिलेगी। साथ ही, पीएम मोदी ने कहा कि अब किसी शहर की पहचान केवल उसके उद्योगों और खान-पान से नहीं होती, बल्कि यह भी देखा जाता है कि शहर कितना प्रतिस्पर्धी है और वहां रहने वाले लोगों का जीवन कितना आसान है। इसे ही ईज ऑफ लिविंग कहा जाता है।

पुणे मेट्रो खुद बनाएगी 30 फीसदी बिजली

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे मेट्रो की खासियत बताते हुए कहा कि यह ग्रीन मेट्रो (Green Metro) के रूप में अपनी जरूरत की करीब 30% बिजली खुद पैदा करेगी। इससे ऊर्जा की बचत होगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि पुणे मेट्रो कई नए रिकॉर्ड बना रही है। आधुनिक तकनीक और हरित ऊर्जा के इस्तेमाल से यह परियोजना शहर को स्वच्छ और बेहतर परिवहन व्यवस्था देने में अहम भूमिका निभाएगी।

लाखों यात्रियों को मिलेगी राहत

पुणे मेट्रो के विस्तार से लाखों यात्रियों को फायदा मिलने की उम्मीद है। मेट्रो का नेटवर्क बढ़ने से लोगों का सफर तेज, सुविधाजनक और सुरक्षित हो सकेगा। साथ ही, निजी वाहनों पर निर्भरता कम होने से ट्रैफिक और प्रदूषण (Traffic and Pollution) की समस्या को कम करने में भी मदद मिलेगी। कुल मिलाकर, 21,800 करोड़ रुपये से ज्यादा की ये परियोजनाएं पुणे को आधुनिक शहर बनाने और विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं।

ये भी पढ़ें: https://www.rninews.co.in/winter-healthy-foods-7-best-foods-for-good-health/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...