Gold Silver Rate Dhanteras Update: धनतेरस से पहले सोना-चांदी (Gold-Silver) खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। बता दें मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना 1,250 रुपये सस्ता होकर 1,38,972 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमत में 3,623 रुपये की गिरावट आई है और यह 1,79,932 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।
जानकारी के लिए बता दें धनतेरस और शादी-ब्याह के सीजन से पहले सोने-चांदी (Gold-Silver) की कीमतों में आई गिरावट से ग्राहकों को राहत मिल सकती है। जिससे MCX पर कारोबार के दौरान चांदी 3,623 रुपये टूटकर 1,79,932 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। वहीं, सोने का भाव 1,250 रुपये गिरकर 1,38,972 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। हालांकि, ये वायदा बाजार के भाव हैं। स्थानीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतें अलग हो सकती हैं। इसके अलावा आभूषण खरीदने पर जीएसटी और मेकिंग चार्ज भी देना पड़ता है।
इस साल सोने और चांदी ने कीमतों के मामले में नए रिकॉर्ड बनाए थे। 29 जनवरी को MCX पर सोने का भाव 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। ऐसे में अब यह अपने रिकॉर्ड स्तर से 54,124 रुपये नीचे आ चुका है। इसी तरह चांदी का भाव भी 4,20,048 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर से गिरकर काफी नीचे आ गया है। मौजूदा कीमतों के अनुसार चांदी में 2,40,116 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे कई अंतरराष्ट्रीय कारण बताए जा रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें धनतेरस पर सोना और चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में कीमतों में आई गिरावट से खरीदारी की योजना बना रहे लोगों को राहत मिल सकती है। हालांकि, बाजार में कीमतें लगातार बदलती रहती हैं। इसलिए खरीदारी से पहले अपने शहर के सर्राफा बाजार में ताजा भाव जरूर पता कर लें।
ये भी पढ़ें: https://www.rninews.co.in/barwani-hostel-warden-suspension-protest-476-girl-students-march/