1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर
  3. धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- ईशनिंदा के लिए होना चाहिए बहिष्कार, देशभर में कार्यक्रम रद्द करने की मांग, जानें मामला

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- ईशनिंदा के लिए होना चाहिए बहिष्कार, देशभर में कार्यक्रम रद्द करने की मांग, जानें मामला

Dhirendra Shastri: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी से विवाद बढ़ा। अखिलेश यादव ने ईशनिंदा बताते हुए बहिष्कार और देशभर में कार्यक्रम रद्द करने की मांग की है। ऐसे में आइए यहां जानें पूरा मामला

By: Aparna Panwar 
Updated:
धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- ईशनिंदा के लिए होना चाहिए बहिष्कार, देशभर में कार्यक्रम रद्द करने की मांग, जानें मामला

Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम के पीठाधीश कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। दरसअल, उनके बयान को लेकर यादव समाज में भारी नाराजगी है। जिसमें कई जगह विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन किया जा रहा है। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने माफी मांग ली है, लेकिन राजनीतिक बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मामले में तीखी प्रतिक्रिया दी है।

अखिलेश यादव ने बयान को बताया ईशनिंदा

जानकारी के लिए बता दें अखिलेश यादव ने धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए इसे ईशनिंदा बताया। जिसमें उन्होंने कहा कि मानवीय भूल के लिए माफ किया जा सकता है, लेकिन ईशनिंदा को माफ नहीं किया जा सकता। ऐसे लोगों पर आजीवन प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए और देशभर में उनके कार्यक्रम रद्द किए जाने चाहिए। जिसके बाद अखिलेश यादव ने आगे कहा कि सनातन धर्म (Sanatana Dharma) को मानने वाले लोगों को ऐसे व्यक्तियों का सार्वजनिक रूप से बहिष्कार करना चाहिए। साथ ही, उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति में इतना अहंकार नहीं होना चाहिए कि वह खुद को ईश्वर से ऊपर समझने लगे और धार्मिक मर्यादाओं को भूल जाए।

भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की तुलना से शुरू हुआ विवाद

दरअसल, मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में श्रीराम कथा (Shri Ram Katha) के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण को लेकर टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी के बाद विवाद खड़ा हो गया। जिससे यादव समाज सहित कई लोगों ने उनकी बात पर आपत्ति जताई और विरोध शुरू कर दिया। ऐसे में विवाद बढ़ने पर धीरेंद्र शास्त्री ने सफाई देते हुए कहा कि उनका उद्देश्य भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के बीच किसी तरह का भेदभाव करना नहीं था। साथ ही, उन्होंने अपनी टिप्पणी के लिए माफी भी मांगी।

दिग्विजय सिंह और तेजस्वी यादव ने भी साधा निशाना

बता दें इस मामले में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधा। जिसमें उन्होंने उन्हें मूर्ख व्यक्ति बताया। वहीं, बिहार के नेता तेजस्वी यादव ने टिप्पणी को अशोभनीय, अक्षम्य और अमर्यादित बताया।

तेजस्वी यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण एक-दूसरे के पूरक हैं। साथ ही, उन्होंने कहा कि कुछ लोग पहले इंसानों को बांटते थे और अब भगवान को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। जिसके बाद धीरेंद्र शास्त्री को सनातन धर्म के लोगों से दंडवत होकर माफी मांगनी चाहिए।

पप्पू यादव ने FIR दर्ज करने की मांग की

सांसद पप्पू यादव ने भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। वहीं, कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि लोगों को बांटने के बाद अब आराध्यों को बांटने की कोशिश की जा रही है। साथ ही, उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण दोनों ही भगवान विष्णु के अवतार हैं। जिसमें दोनों सत्य और न्याय के प्रतीक हैं। ऐसे में फिलहाल धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी को लेकर राजनीतिक और धार्मिक विवाद लगातार बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें: https://www.rninews.co.in/gold-silver-rate-today-dhanteras-price-fall/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...