1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Uttar Pradesh Politics: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, 2027 में नहीं लड़ेंगे चुनाव, सीधे सीएम पद की लेंगे शपथ

Uttar Pradesh Politics: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, 2027 में नहीं लड़ेंगे चुनाव, सीधे सीएम पद की लेंगे शपथ

Uttar Pradesh Politics: अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि वह यूपी विधानसभा चुनाव 2027 (Uttar Pradesh Assembly Election 2027) नहीं लड़ेंगे। उन्होंने 2012 का उदाहरण देते हुए सीधे मुख्यमंत्री बनने की बात कही। वाराणसी में बीजेपी पर भी निशाना साधा है। ऐसे में आइए यहां पढ़ें पूरी खबर

By: Aparna Panwar 
Updated:
Uttar Pradesh Politics: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, 2027 में नहीं लड़ेंगे चुनाव, सीधे सीएम पद की लेंगे शपथ

Uttar Pradesh Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 (Uttar Pradesh Assembly Election 2027) को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बड़ा बयान दिया है। जिसमें उन्होंने साफ कहा है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव (Upcoming Assembly Elections) खुद नहीं लड़ेंगे। जिसमें अखिलेश यादव का कहना है कि वह चुनाव जीतने के बाद सीधे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वाराणसी दौरे के दौरान दिए गए उनके इस बयान ने यूपी की राजनीति में नई चर्चा शुरू कर दी है।

2027 में चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश यादव

जबनकारी के लिए बता दें मंगलवार को वाराणसी पहुंचे अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान विधानसभा चुनाव (Assembly Election) लड़ने के सवाल पर दिलचस्प जवाब दिया। जिसमें उन्होंने कहा, ”हम मुख्यमंत्री तब बनते हैं, जब चुनाव नहीं लड़ते हैं। इसलिए वही करेंगे, जो हमारे लिए शुभ है।”

अखिलेश यादव के इस बयान से साफ है कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान खुद चुनाव लड़ने के बजाय समाजवादी पार्टी को मजबूत करने और 2027 में सत्ता में वापसी करने पर है। साथ ही, उन्होंने संकेत दिया कि इस बार भी वह बिना विधानसभा चुनाव लड़े मुख्यमंत्री बनने की रणनीति अपना सकते हैं।

2012 में भी बिना चुनाव लड़े बने थे मुख्यमंत्री

अखिलेश यादव ने अपने पुराने राजनीतिक अनुभव का भी जिक्र किया। जिसमें उन्होंने 2012 के विधानसभा चुनाव की याद दिलाते हुए कहा कि उस समय भी वह कन्नौज से लोकसभा सांसद थे। समाजवादी पार्टी को चुनाव में बहुमत मिलने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी। इसी अनुभव को देखते हुए अखिलेश यादव एक बार फिर 2027 में उसी राजनीतिक फॉर्मूले को अपनाने की बात कह रहे हैं।

बीजेपी पर अखिलेश का हमला, 200 विधायकों के टिकट कटने का दावा

वाराणसी में शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव (MLC Election) में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत के बाद अखिलेश यादव ने इसे बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद बताया। साथ ही, उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि काशी की जनता ने डबल इंजन सरकार को डबल हार दी है। अखिलेश ने दावा किया कि इस हार के बाद बीजेपी में करीब 200 विधायकों के टिकट कट सकते हैं। उन्होंने कहा कि सबसे पहले काशी के मंत्रियों का नंबर आ सकता है।

सपा सरकार बनने पर वाराणसी में दौड़ेगी मेट्रो

बीजेपी के विकास कार्यों पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी काशी को क्योटो नहीं बना पाई। साथ ही, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कम से कम काशी में क्योटो (Kyoto) की तस्वीर ही लगा दी जाती। इसके साथ ही उन्होंने वादा किया कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर वाराणसी में मेट्रो रेल परियोजना का काम पूरा कराया जाएगा। अखिलेश के इस बयान को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सपा की चुनावी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: US Midterm Election 2026: ट्रंप को लगा बड़ा झटका, सीनेट में डेमोक्रेट्स का हुआ कब्जा, पढ़ें खबर

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...