Mohan Yadav News in Hindi

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर CM मोहन यादव सख्त, निर्माण कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर CM मोहन यादव सख्त, निर्माण कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश

सीएम डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की समीक्षा कर सभी निर्माण कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित व्यापारियों के पुनर्वास, लंबित स्वीकृतियां नवंबर तक प्राप्त करने और श्रद्धालुओं के लिए टेंट सिटी व ठहरने की सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया।

भोजपाल गरबा महोत्सव में शामिल हुए CM डॉ. मोहन यादव, भजन गाकर दिया संस्कृति और नारी सम्मान का संदेश

भोजपाल गरबा महोत्सव में शामिल हुए CM डॉ. मोहन यादव, भजन गाकर दिया संस्कृति और नारी सम्मान का संदेश

भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित भोजपाल गरबा महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्यमंत्री ने भजन गायन के साथ भारतीय संस्कृति, नारी सम्मान और देवी आराधना का महत्व बताया। उन्होंने लोगों से सामाजिक सद्भाव बढ़ाने, जरूरतमंदों की मदद करने और वर्ष 2047 तक भारत को अग्रणी बनाने के संकल्प में योगदान देने की अपील की।

जबलपुर-भोपाल-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को मंजूरी, ₹100 करोड़ से शुरू होगी परियोजना; लाखों रोजगार की उम्मीद

जबलपुर-भोपाल-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को मंजूरी, ₹100 करोड़ से शुरू होगी परियोजना; लाखों रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश सरकार ने जबलपुर-भोपाल-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के विकास के लिए नई कंपनी गठित करने और ₹100 करोड़ उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अनुसार, परियोजना के पहले चरण में 3,000 से 10,000 एकड़ भूमि विकसित करने की योजना है। मार्च 2028 तक एक लाख करोड़ रुपये से अधिक निवेश और तीन लाख रोजगार के अवसर पैदा होने का अनुमान है।

उमरिया में CM मोहन यादव की सौगात, 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर किए ₹1834 करोड़

उमरिया में CM मोहन यादव की सौगात, 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर किए ₹1834 करोड़

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उमरिया जिले के ग्राम गुरुवाही में आयोजित कार्यक्रम में 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में ₹1,834 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की। इसके अलावा, ₹450 गैस सिलेंडर रीफिल योजना के तहत 23 लाख से अधिक पात्र महिलाओं को ₹115.10 करोड़ की अनुदान राशि दी गई। मुख्यमंत्री ने ₹144 करोड़ के 136 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया तथा दिव्यांगजनों को

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीएम फेलोज के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीएम फेलोज के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में मुख्यमंत्री यंग प्रोफेशनल फॉर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत चयनित सीएम फेलोज के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवा पेशेवरों को सुशासन, नीति विश्लेषण और विकास कार्यों से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम पहुंचकर तेजकुंवरबाई काश्यप को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम पहुंचकर तेजकुंवरबाई काश्यप को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम पहुंचकर मंत्री चेतन्य काश्यप की दिवंगत माताजी तेजकुंवरबाई काश्यप को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, सामाजिक हस्तियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

नवरात्रि पर मध्य प्रदेश में रामलीला महोत्सव की धूम, भोपाल के साथ चित्रकूट और ओरछा में भी होंगे आयोजन

नवरात्रि पर मध्य प्रदेश में रामलीला महोत्सव की धूम, भोपाल के साथ चित्रकूट और ओरछा में भी होंगे आयोजन

मध्य प्रदेश में नवरात्रि के अवसर पर भोपाल, चित्रकूट और ओरछा में रामलीला महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी के अनुसार, इन आयोजनों का उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना है। दशहरा आयोजन की रूपरेखा भी जल्द जारी की जाएगी।

बुधनी में आदिवासियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई से विवाद, सीएम डॉ मोहन यादव शाम को पहुंचेंगे दिल्ली

बुधनी में आदिवासियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई से विवाद, सीएम डॉ मोहन यादव शाम को पहुंचेंगे दिल्ली

मध्य प्रदेश के बुधनी के कोसमी गांव में 12 बारेला आदिवासी परिवारों के घर तोड़े जाने पर विवाद बढ़ा। शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावित परिवारों से मिलकर कार्रवाई पर नाराजगी जताई। मामले के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दिल्ली तलब किए जाने का दावा

हरदा जिला अस्पताल पहुंचे CM मोहन यादव, मरीजों से जाना हाल, छात्राओं को बांटे मुफ्त चश्मे

हरदा जिला अस्पताल पहुंचे CM मोहन यादव, मरीजों से जाना हाल, छात्राओं को बांटे मुफ्त चश्मे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जन-विश्वास अभियान के तहत हरदा जिला अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और छात्राओं को निःशुल्क चश्मे वितरित किए। जिले के 135 स्कूलों में बच्चों की आंखों की जांच हो रही है। वहीं, 1,86,332 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की जा चुकी है और मरीजों को नि-क्षय पोषण योजना के तहत हर महीने 1,000 रुपये की सहायता दी जा रही है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम में लिया हिस्सा, विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम में लिया हिस्सा, विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ और ‘सेवा-ज्योति’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने विकसित भारत की थीम पर चंद्रयान मिशन और श्रीराम मंदिर से जुड़ी रंगोली देखी, भारत के मानचित्र की मानव श्रृंखला बनाने वाले विद्यार्थियों से संवाद किया और गुब्बारे छोड़कर सेवा, सद्भाव तथा राष्ट्रसेवा का संदेश दिया।

आबकारी घोटाले की जांच के लिए स्वतंत्र SIT गठित करें CM: जीतू पटवारी ने मोहन यादव को लिखा पत्र

आबकारी घोटाले की जांच के लिए स्वतंत्र SIT गठित करें CM: जीतू पटवारी ने मोहन यादव को लिखा पत्र

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर कथित आबकारी घोटाले की निष्पक्ष जांच के लिए स्वतंत्र SIT गठित करने की मांग की है। उन्होंने शराब ठेकों की टेंडर प्रक्रिया, संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने के साथ दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

पीथमपुर में 3,000 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव, सन फार्मा से 1,750 रोजगार की उम्मीद

पीथमपुर में 3,000 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव, सन फार्मा से 1,750 रोजगार की उम्मीद

मुंबई में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सन फार्मा के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप सांघवी के बीच बैठक हुई। कंपनी ने पीथमपुर में करीब 3,000 करोड़ रुपये की ग्रीनफील्ड परियोजना का प्रस्ताव दिया है, जिससे लगभग 1,750 रोजगार मिलने की उम्मीद है। सन फार्मा ने रतलाम के प्रस्तावित फार्मा पार्क में भी निवेश में रुचि दिखाई है।

धार के पीएम मित्र पार्क में 7,500 करोड़ रुपये तक का निवेश प्रस्ताव, 3,750 रोजगार के अवसर की उम्मीद

धार के पीएम मित्र पार्क में 7,500 करोड़ रुपये तक का निवेश प्रस्ताव, 3,750 रोजगार के अवसर की उम्मीद

धार के पीएम मित्र पार्क में भिलोसा इंडस्ट्रीज ने चरणबद्ध तरीके से 7,500 करोड़ रुपये तक निवेश की योजना साझा की है। शुरुआती चरण में 2,500 करोड़ रुपये निवेश और करीब 3,750 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की संभावना है। कंपनी 300 एकड़ जमीन पर परियोजना विकसित कर 2028 से उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य रखती है।

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: पर्यटन क्षेत्र में बड़े निवेश की तैयारी, होटल और रिसॉर्ट परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: पर्यटन क्षेत्र में बड़े निवेश की तैयारी, होटल और रिसॉर्ट परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 में पर्यटन क्षेत्र में बड़े निवेश प्रस्ताव सामने आए। सीहोर में 848 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट सहित उज्जैन, इंदौर, खजुराहो, मांडू और वन्यजीव क्षेत्रों में होटल-रिसॉर्ट परियोजनाओं की तैयारी है। सरकार का फोकस पर्यटन अधोसंरचना, रोजगार, इको-टूरिज्म और फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने पर है।

भोपाल में अंतरराष्ट्रीय रामलीला महोत्सव की तैयारी तेज, दिग्विजय सिंह की यात्रा पर मंत्री धर्मेंद्र लोधी का पलटवार

भोपाल में अंतरराष्ट्रीय रामलीला महोत्सव की तैयारी तेज, दिग्विजय सिंह की यात्रा पर मंत्री धर्मेंद्र लोधी का पलटवार

मध्य प्रदेश के भोपाल, ओरछा और चित्रकूट में अंतरराष्ट्रीय रामलीला महोत्सव आयोजित किया जाएगा। संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने इसकी जानकारी देते हुए दिग्विजय सिंह की यात्रा और सनातन को लेकर दिए बयानों पर भी तीखा पलटवार किया। महोत्सव की तैयारियों के बीच प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।