1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर
  3. दुनिया में गूंज रहा भारतीय योग का नाम, पीएम मोदी ने बताई इसकी अहमियत

दुनिया में गूंज रहा भारतीय योग का नाम, पीएम मोदी ने बताई इसकी अहमियत

Narendra Modi News: पीएम मोदी ने बेंगलुरु में प्रशांति कुटीरम के गोल्डन जुबली समारोह (Golden Jubilee Ceremony) में योग और आयुर्वेद के वैश्विक प्रभाव पर बात की। जानें उनके संबोधन की बड़ी बातें।

By: Aparna Panwar 
Updated:
दुनिया में गूंज रहा भारतीय योग का नाम, पीएम मोदी ने बताई इसकी अहमियत

Narendra Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बेंगलुरु में प्रशांति कुटीरम के गोल्डन जुबली समारोह (Golden Jubilee Ceremony) को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने योग, आयुर्वेद और भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के बढ़ते वैश्विक प्रभाव पर अपनी बात रखी। पीएम मोदी ने कहा कि आज अमेरिका से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक विदेशी लोग योग को अपना रहे हैं और इसे आगे बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं। जिसमें उन्होंने कहा कि कर्नाटक की धरती सदियों से योग और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रमुख केंद्र रही है।

योग की परंपरा को दुनिया तक पहुंचा रहा भारत

प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि बेंगलुरु में योग की अद्भुत ऊर्जा को महसूस करने का अवसर मिला है। जिसमें कर्नाटक ने देश को कई महान योगाचार्य और विद्वान दिए हैं, जिन्होंने योग की परंपरा को आगे बढ़ाया। उन्होंने मशहूर कन्नड़ अभिनेता डॉ. राजकुमार का भी जिक्र किया और बताया कि उनकी योग में गहरी रुचि थी।

पीएम मोदी ने प्रशांति कुटीरम की 50 साल की यात्रा को सेवा, समर्पण और मानव कल्याण का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि इस संस्थान से प्रशिक्षित डॉक्टर और शोधकर्ता देश-विदेश में लोगों को योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। यहां योग के साथ आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा और आधुनिक मेडिकल साइंस को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से बढ़ा भारत का सम्मान

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 12 सालों में भारत ने योग और अपनी पारंपरिक संस्कृति को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है। आज दुनिया के कई देश अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हैं। योग के कारण विदेशी लोगों की भारतीय संस्कृति और पारंपरिक ज्ञान में रुचि बढ़ी है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार आयुर्वेद को भी लगातार प्रोत्साहित कर रही है। आजादी के बाद पहली बार देश में अलग आयुष मंत्रालय बनाया गया। आयुर्वेद के क्षेत्र में रिसर्च, इनोवेशन और पेटेंट को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे आयुष और हर्बल उत्पादों के निर्यात में भी वृद्धि हुई है।

खेल के रूप में भी मिली योग को पहचान

पीएम मोदी ने कहा कि योगासन को प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में मान्यता मिलने से युवाओं के लिए नए अवसर खुले हैं। अब खेलो इंडिया और नेशनल गेम्स जैसे आयोजनों में भी योगासन को शामिल किया जा रहा है। साथ ही, उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर और संतुलित जीवन का माध्यम है। भारत की यह प्राचीन परंपरा आज पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन का संदेश दे रही है।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...