Kal Ka Rashifal 14 November 2026: 14 नवंबर 2026, शनिवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आ सकता है। किसी राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार में तरक्की के अवसर मिलेंगे, तो कुछ लोगों को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ और पारिवारिक खुशियों के योग बन रहे हैं।
पंचांग के अनुसार, शनिवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 11:25 बजे तक रहेगी। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और धनु राशि में चंद्रमा की स्थिति का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिल सकता है। ऐसे में आइए ज्योतिषाचार्य डॉ. एन.के. बेरा से जानते हैं कि मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए शनिवार का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि के वालों के लिए शनिवार का दिन नई उम्मीदें और अवसर लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलेंगे। जो लोग नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं, उन्हें कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापारियों को कारोबार में लाभ होने की संभावना है। परिवार का सहयोग मिलेगा और घर में सुखद माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य भी सामान्य रहने के संकेत हैं। नए काम की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल हो सकता है।
वृषभ राशि वालों के लिए शनिवार का दिन करियर और आर्थिक मामलों में अच्छा रह सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और प्रतिभा की सराहना होगी, जिससे मान-सम्मान बढ़ेगा। अचानक धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। हालांकि, आर्थिक फैसले लेते समय सावधानी बरतें और अपनी जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दें।
मिथुन राशि के वालों के लिए शनिवार का दिन कई अच्छी खबरें लेकर आ सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपका रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संकेत हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा और प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती है। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक संपर्कों से भी फायदा मिल सकता है।
कर्क राशि वालों के लिए शनिवार का दिन आत्मविश्वास और सफलता से जुड़ा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और आमदनी के नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में कोई अच्छी खबर मिलने से खुशियां आएंगी। नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे लोगों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। मकान, जमीन या वाहन खरीदने के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है। हालांकि, संपत्ति से जुड़े फैसले लेने से पहले सभी दस्तावेजों की जांच जरूर करें।
सिंह राशि के वालों शनिवार को थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत होगी। कार्यक्षेत्र में कुछ काम उम्मीद से अधिक समय ले सकते हैं। लगातार मेहनत करने से सफलता मिलने की संभावना है। बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों का अधिकारियों के साथ मतभेद होने की आशंका है। ऐसे में विवाद से बचें और बातचीत के जरिए समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें।
कन्या राशि वालों के लिए शनिवार का दिन आर्थिक और पारिवारिक मामलों में शुभ रह सकता है। धन से जुड़े प्रयास सफल हो सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। जमीन और मकान से जुड़े पुराने मामले आगे बढ़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में सुधार और बेहतर सुविधाएं मिलने के संकेत हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है।
तुला राशि के वालों के लिए शनिवार का दिन कामकाज में व्यस्तता और नए अवसर लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। मेहनत का लाभ आने वाले समय में मिल सकता है। आमदनी के नए रास्ते खुलने की संभावना है। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी। पारिवारिक समस्याओं का समाधान निकल सकता है। हालांकि, काम के साथ सेहत का भी ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि वालों के लिए शनिवार का दिन खुशियों और उपलब्धियों से भरा रह सकता है। लंबे समय से अधूरी पड़ी इच्छा पूरी होने की संभावना है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। कोई शुभ समाचार मिलने से मन उत्साहित रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित करने का मौका मिलेगा। सफलता मिलने पर विनम्रता बनाए रखना आपके लिए अच्छा रहेगा।
धनु राशि के वालों के लिए शनिवार का दिन आत्मविश्वास और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। शिक्षा और बौद्धिक कार्यों से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। जमीन-जायदाद से संबंधित पुरानी परेशानियां दूर होने के संकेत हैं। विरोधियों पर आपका प्रभाव बना रहेगा। आर्थिक मामलों में भी राहत मिल सकती है। परिवार में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और कोई बड़ी इच्छा पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ सकती है। महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लें।
मकर राशि वालों के लिए शनिवार का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहने की संभावना है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और पुराने प्रयास सफल हो सकते हैं। कोई सुखद समाचार मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है, लेकिन पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखना जरूरी होगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। सट्टा और लॉटरी जैसे जोखिम भरे विकल्पों से दूर रहना बेहतर होगा। धन के मामलों में समझदारी से काम लें।
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन राहत और सफलता लेकर आ सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। मानसिक तनाव कम होगा और स्वास्थ्य में सुधार महसूस हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। पुराने कामों को पूरा करने और नई योजनाओं पर आगे बढ़ने के लिए दिन अच्छा रह सकता है।
मीन राशि वालों के लिए शनिवार का दिन नौकरी और व्यापार में तरक्की के संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहें।
ये भी पढ़ें: दुनिया में गूंज रहा भारतीय योग का नाम, पीएम मोदी ने बताई इसकी अहमियत