1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. ‘मैं पागल नहीं हूं साहब’, कलेक्टर के सामने छलका महिला का दर्द, जानें मामला

‘मैं पागल नहीं हूं साहब’, कलेक्टर के सामने छलका महिला का दर्द, जानें मामला

Madhya Pradesh News: बुरहानपुर में दो बच्चों की मां कामिनी महाले ने कलेक्टर के सामने रोते हुए न्याय की गुहार लगाई। जेठ पर पति के नाम से लोन लेने और संपत्ति कब्जाने का आरोप लगाया।

By: Aparna Panwar 
Updated:
‘मैं पागल नहीं हूं साहब’, कलेक्टर के सामने छलका महिला का दर्द, जानें मामला

Madhya Pradesh News: बुरहानपुर में दो बच्चों की मां कामिनी महाले ने कलेक्टर के सामने न्याय की गुहार लगाई। जिसमें महिला ने अपने जेठ पर पति के नाम से बैंक और प्राइवेट कंपनियों से लोन लेकर संपत्ति पर कब्जा करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

कलेक्टर के सामने छलका महिला का दर्द, बोली- मैं पागल नहीं हूं साहब

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में जनसुनवाई के दौरान एक महिला का दर्द उस समय सामने आया, जब वह अपनी शिकायत लेकर कलेक्टर के पास पहुंची। साथ ही, दो बच्चों की मां कामिनी लक्ष्मण राव महाले ने कलेक्टर विवेक कुमार के सामने अपनी परेशानी बताते हुए न्याय की गुहार लगाई। अपनी पीड़ा बताते-बताते महिला भावुक हो गई और रोने लगी। जिसके बाद महिला ने अपनी बात रखते हुए कहा, “क्या साहब, मैं पागल दिखाई देती हूं… मैं पागल नहीं हूं साहब!” महिला के इन शब्दों से वहां मौजूद लोगों का ध्यान उसकी शिकायत की ओर गया। उसने अपने जेठ पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

जेठ पर पति के नाम से लोन लेने का आरोप

कामिनी महाले का आरोप है कि उसके जेठ ने उसके पति के नाम पर बैंक और प्राइवेट कंपनियों (Private Companies) से लोन लिया है। महिला का कहना है कि लोन लेने के बाद उसके परिवार की संपत्ति पर कब्जा कर लिया गया और उसे लगातार परेशान किया जा रहा है। जिसके बाद महिला ने कलेक्टर को बताया कि वह लोन की रकम चुकाने के लिए तैयार है, लेकिन उसे अपनी संपत्ति वापस चाहिए। साथ ही, उसका कहना है कि वह अपने बच्चों के साथ सम्मान से जीवन बिताना चाहती है और उसे उसके हक से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

कलेक्टर ने दो दिन में जांच रिपोर्ट मांगी

महिला की शिकायत और उसकी परेशानी को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर विवेक कुमार ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। जिसमें उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट तपिश पांडे को मामले की जांच कर दो दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

ऐसे में अब प्रशासन की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की ओर से लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और उसे संपत्ति से जुड़े विवाद में कब तक न्याय मिल पाता है। बुरहानपुर में सामने आए इस मामले ने पारिवारिक संपत्ति विवाद और महिला की न्याय की गुहार को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें: कैफे में बर्तन धोने से Nvidia के CEO बनने तक, जानें 33 साल का सफर कैसे हुआ खत्म

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...