Jensen Huang Resigns Nvidia: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Nvidia के को-फाउंडर और CEO जेनसन हुआंग का 33 साल का सफर खत्म होने की खबर सामने आई है। बता दें कभी अमेरिका के एक रेस्टोरेंट में बर्तन धोने और टेबल साफ करने का काम करने वाले जेनसन ने अपनी मेहनत और दूरदर्शिता से Nvidia को दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों (Tech Companies) में शामिल कर दिया। जिसमें उनकी कंपनी के GPU आज ChatGPT जैसे AI टूल को चलाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
हालांकि, नवंबर 2026 में उनकी निजी जिंदगी से जुड़े विवादों के बीच कंपनी छोड़ने की खबर चर्चा में है। मिली जानकारी के मुताबिक, 12 नवंबर को उन्होंने CEO और प्रेसिडेंट पद से इस्तीफा दिया। जिसमें उनकी जगह कंपनी की CFO कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जेनसन हुआंग का जन्म 17 फरवरी 1963 को ताइवान में हुआ था। बचपन में वह परिवार के साथ अमेरिका पहुंचे। यहां शुरुआती दिनों में उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पढ़ाई के दौरान उन्होंने Denny’s रेस्टोरेंट में बर्तन धोने और टेबल साफ करने का काम किया। उन्होंने ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद AMD और LSI Logic जैसी कंपनियों में काम किया। बाद में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की।
आपकी जानकारी के लिए बता दें साल 1993 में जेनसन हुआंग ने अपने दो इंजीनियर दोस्तों क्रिस मालाचोवस्की और कर्टिस प्रीम के साथ Nvidia की शुरुआत की है। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी बनाने का विचार उसी Denny’s रेस्टोरेंट में आया, जहां कभी जेनसन काम किया करते थे।
ऐसे में शुरुआत में कंपनी को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। जिसमें उसका पहला बड़ा प्रोजेक्ट NV1 सफल नहीं रहा, लेकिन कंपनी ने हार नहीं मानी। 1999 में GeForce 256 लॉन्च कर Nvidia ने GPU की दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बनाई।
साल 2006 में Nvidia ने CUDA प्लेटफॉर्म पेश किया। इससे GPU का इस्तेमाल सिर्फ गेमिंग और ग्राफिक्स तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वैज्ञानिक रिसर्च, मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भी होने लगा। आज Nvidia के GPU AI इंडस्ट्री की बड़ी ताकत हैं। माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और OpenAI जैसी कंपनियां इसकी तकनीक का इस्तेमाल करती हैं।
नवंबर 2026 में जेनसन हुआंग का नाम कथित अफेयर और चीन से जुड़े जासूसी के आरोपों को लेकर चर्चा में आया। खबरों के मुताबिक, कंपनी के बोर्ड ने मामले की स्वतंत्र जांच शुरू कराई थी। हालांकि, जासूसी से जुड़े आरोपों को साबित हुआ तथ्य नहीं माना जा सकता।
वहीं, इस घटनाक्रम के बाद उनके इस्तीफे और कंपनी में नेतृत्व परिवर्तन की खबर सामने आई। इस तरह 1993 में एक छोटे स्टार्टअप के रूप में शुरू हुई Nvidia से जेनसन हुआंग का 33 साल का सफर खत्म होने की बात कही जा रही है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण कहर, कई इलाकों में AQI 400 के पार
