Punjab Assembly Election: आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 (Punjab Assembly Election 2027) की तैयारियां तेज कर दी हैं। बता दें पार्टी ने चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। वहीं, इस सूची में कुल 31 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने पंजाब के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से उम्मीदवारों की घोषणा कर चुनावी समीकरण साधने की कोशिश की है।
जानकारी के लिए बता दें आम आदमी पार्टी ने 12 नवंबर 2026 को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इस सूची पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज कुमार गुप्ता के हस्ताक्षर हैं। इसमें सुजानपुर, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, जालंधर और बठिंडा समेत कई अहम विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, सुजानपुर से स्वर्ण एस सलारिया और पठानकोट से रोहित स्याल को उम्मीदवार बनाया गया है। गुरदासपुर से रमन बहल और दीना नगर से शमशेर सिंह चुनाव लड़ेंगे। वहीं, कादियां से गुरकिबल सिंह महल, फतेहगढ़ चुरियां से हरजोतबनजीत सिंह रंधावा और राजा सांसी से सोनिया मान को टिकट दिया गया है। इसके अलावा मजीठा से तलबीर सिंह गिल, अमृतसर उत्तर से करमजीत सिंह रिंटू और पट्टी से जसकरण सिंह गिल (जस्सा पट्टी) को मैदान में उतारा गया है। भोलाथ से एडवोकेट हरसिमरन सिंह और कपूरथला से दविंदर पाल सिंह रंगा को उम्मीदवार बनाया गया है।
जालंधर क्षेत्र की सीटों पर भी आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। जिसमें जालंधर सेंट्रल से नितिन कोहली, जालंधर नॉर्थ से वनीत धीर और जालंधर कैंट से दीपक बाली को टिकट दिया गया है। आदमपुर से पवन कुमार टीनू चुनाव लड़ेंगे। वहीं, चमकौर साहिब से जसवीर सिंह गढ़ी, खरड़ से परमिंदर सिंह गोल्डी, ढाका से डॉ. केएनएस कांग और जगराओं से सरवजीत कौर मानुके को उम्मीदवार बनाया गया है। बल्लुआना से अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर, बठिंडा ग्रामीण से गोपाल सिंह, बरनाला से गुरमीत सिंह मीत हेयर और शुतराना से वनिंदर कौर लुंबा को टिकट मिला है।
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 (Punjab Assembly Election 2027) से पहले दूसरी सूची जारी करना आम आदमी पार्टी की चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। ऐसे में पार्टी अलग-अलग क्षेत्रों में अपने उम्मीदवारों के नाम पहले से घोषित कर चुनावी तैयारी को गति देना चाहती है। वहीं, अब सभी की नजरें पार्टी की अगली उम्मीदवार सूची और चुनावी रणनीति पर टिकी हैं।
ये भी पढ़ें: एनवीडिया के नए सीईओ की रेस में टिम कुक समेत कई नाम शामिल