1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. एनवीडिया के नए सीईओ की रेस में टिम कुक समेत कई नाम शामिल

एनवीडिया के नए सीईओ की रेस में टिम कुक समेत कई नाम शामिल

Nvidia Next CEO: एनवीडिया के अगले सीईओ की रेस में Tim Cook का नाम चर्चा में है। यहां जानिए Jensen Huang के संभावित उत्तराधिकारी कौन-कौन हैं और क्या है पूरी खबर।

By: Aparna Panwar 
Updated:
एनवीडिया के नए सीईओ की रेस में टिम कुक समेत कई नाम शामिल

Nvidia Next CEO: दुनिया की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी Nvidia में भविष्य के नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। जिससे कंपनी के सह-संस्थापक और मौजूदा CEO जेनसन हुआंग (Jensen Huang) के उत्तराधिकारी को लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं। इनमें Apple के पूर्व CEO टिम कुक (Tim Cook) का नाम भी शामिल है। हालांकि, Nvidia ने अभी तक किसी नए CEO की नियुक्ति को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

क्यों चर्चा में आया टिम कुक का नाम?

Nvidia के अगले CEO के लिए टिम कुक (Tim Cook) का नाम सामने आने की एक बड़ी वजह उनका लंबा नेतृत्व अनुभव है। येल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (Yale School of Management) के प्रोफेसर जेफरी सोनेनफेल्ड ने एक लेख में कुक को संभावित विकल्प बताया है। जिसमें उनका मानना है कि अगर Nvidia को जेनसन हुआंग के बाद किसी बाहरी अनुभवी व्यक्ति की जरूरत पड़ती है, तो टिम कुक एक मजबूत उम्मीदवार हो सकते हैं।

बता दें टिम कुक ने 2011 में स्टीव जॉब्स के बाद Apple की कमान संभाली थी। उनके नेतृत्व में कंपनी ने iPhone, Apple Watch और AirPods जैसे प्रोडक्ट्स के जरिए कारोबार का विस्तार किया। सप्लाई चेन और अंतरराष्ट्रीय कारोबार संभालने का उनका अनुभव भी काफी अहम माना जाता है।

Apple छोड़ने के बाद क्या कर रहे हैं टिम कुक?

सितंबर 2026 में टिम कुक ने Apple के CEO पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसमें उनकी जगह जॉन टर्नस ने कंपनी की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद कुक एग्जीक्यूटिव चेयरमैन (Cook Executive Chairman) की भूमिका में आ गए। यही वजह है कि अब उनके अगले कदम को लेकर टेक इंडस्ट्री में अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, Nvidia की ओर से उन्हें CEO बनाने का कोई प्रस्ताव सार्वजनिक नहीं किया गया है।

Nvidia के CEO की रेस में ये नाम भी शामिल

टिम कुक के अलावा Nvidia के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के नाम भी संभावित उत्तराधिकारियों में गिने जा रहे हैं। इनमें इयान बक (Ian Buck), कंपनी की CFO कोलेट क्रेस (Colette Kress) और Arm के CEO रेने हास (Rene Haas) शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Nvidia संभावित उत्तराधिकारियों की पहचान के लिए बाहरी कंपनी की मदद भी ले रही है।

क्या जेनसन हुआंग छोड़ेंगे CEO की कुर्सी?

जानकारी के लिए बता दें जेनसन हुआंग ने 1993 में Nvidia की स्थापना की थी और तीन दशक से अधिक समय से कंपनी का नेतृत्व कर रहे हैं। AI चिप और डेटा सेंटर कारोबार में कंपनी की मजबूत स्थिति बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है। हालांकि, उनकी निजी जिंदगी से जुड़े विवादों और कथित आरोपों को लेकर चल रही चर्चाओं के बावजूद उनके पद छोड़ने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब सबकी नजर Nvidia के बोर्ड पर है। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि कंपनी अपने अगले नेतृत्व के लिए किस नाम पर भरोसा जताती है।

ये भी पढ़ें: अमूल दूध हुआ महंगा, 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़े दाम, जानें नया रेट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...