Aaj Ka Rashifal 5 November 2026: 5 नवंबर 2026, आज गुरुवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है। बता दें गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से सुख-समृद्धि और धन-धान्य में वृद्धि होती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, गुरुवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए खुशियां और सफलता लेकर आ सकता है, जबकि कुछ लोगों को धन, करियर और सेहत के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
मेष राशि वालों के लिए आज 5 नवंबर का दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के योग बन सकते हैं। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत अच्छी रखने के लिए खानपान पर ध्यान दें और डाइट में हरी सब्जियां शामिल करें। मानसिक शांति के लिए योग और मेडिटेशन करना फायदेमंद रहेगा।
वृषभ राशि के वालों को आज कारोबार में सावधानी बरतनी होगी। खासकर पार्टनरशिप में कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। अधिक तनाव लेने से बचें। बाहर के खाने और जंक फूड से दूरी बनाकर रखें। अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें।
मिथुन राशि वालों के लिए दिन व्यस्त रह सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। किसी कार्यक्रम या आयोजन के कारण काम का दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में समय का सही प्रबंधन करें। लगातार काम करने के बजाय बीच-बीच में आराम भी करें।
कर्क राशि वालों को आज अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाए रखें। तनाव से बचने के लिए अपनी पसंदीदा गतिविधियों में समय बिताएं। परिवार के साथ बातचीत करने से मन हल्का हो सकता है।
सिंह राशि के वालों के लिए गुरुवार का दिन सकारात्मक रहने वाला है। ऑफिस में माहौल पहले से बेहतर हो सकता है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों को बातचीत से दूर करने की कोशिश करें। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करें।
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर लेकर आ सकता है। करियर और निजी जीवन में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। सकारात्मक सोच के साथ काम करने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। रिश्तों में समझदारी दिखाएं और बदलावों को खुले मन से स्वीकार करें।
तुला राशि वालों को आज अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है। नौकरी करने वालों को ऑफिस की राजनीति से दूर रहने की सलाह दी जाती है। किसी भी तरह के बेवजह विवाद में न पड़ें।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 5 नवंबर का दिन शुभ रह सकता है। अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें और जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। काम के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें और पर्याप्त पानी पिएं।
धनु राशि वालों के लिए आज गुरुवार का दिन काफी फलदायी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। कुछ लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। खानपान अच्छा रखें और अपने काम के प्रति सकारात्मक रवैया बनाए रखें।
मकर राशि (Capricorn Rashifal)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। नौकरी और कारोबार में अपने काम पर पूरा ध्यान दें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें। अनावश्यक खर्च बढ़ने की आशंका है, इसलिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि वालों के लिए आज गुरुवार खुशखबरी लेकर आ सकता है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रह सकती है। हालांकि, काम की व्यस्तता के बीच अपनी मानसिक सेहत और आराम का भी ध्यान रखें।
मीन राशि वालों के लिए 5 नवंबर का दिन सामान्य रहने वाला है। कारोबार से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में काम का दबाव रह सकता है। अपनी सेहत सुधारने के लिए संतुलित भोजन करें और हरी सब्जियों को डाइट में शामिल करें।
ये भी पढ़ें: भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा, जेपी नड्डा और सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना