1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा, जेपी नड्डा और सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना

भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा, जेपी नड्डा और सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Madhya Pradesh News: भोपाल में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में जेपी नड्डा, सीएम मोहन यादव और वीडी शर्मा शामिल हुए। बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। यहां पढ़ें पूरी खबर

By: Aparna Panwar 
Updated:
भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा, जेपी नड्डा और सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ (Loktantra Bachao – Arajakta Hatao) पदयात्रा का आयोजन किया गया। बता दें इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी और आम लोग शामिल हुए हैं। कार्यक्रम के जरिए बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन पर देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। जिसमें नेताओं ने कहा कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा करती है और कांग्रेस की राजनीति का जवाब देगी।

जेपी नड्डा की मौजूदगी ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह

जानकारी के लिए बता दें इस पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा विशेष रूप से शामिल हुए। जिसके बाद उन्होंने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की विचारधारा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की बात कही। उनके भाषण के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

बीजेपी नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। वहीं, कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह राजनीतिक विरोध के नाम पर अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत कई बड़े नेता हुए शामिल

भोपाल में आयोजित इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए। जिसमें उनके साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य और सांसद वीडी शर्मा ने भी पदयात्रा में हिस्सा लिया। वहीं, इस दौरान पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने एकजुट होकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा में भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को बीजेपी नेताओं ने पार्टी के प्रति जनता के समर्थन के रूप में पेश किया।

कांग्रेस और राहुल गांधी पर बीजेपी का हमला

पदयात्रा के दौरान बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी की राजनीति पर सवाल उठाए। जिसमें उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के नाम पर अराजकता फैलाने की कोशिशों को जनता स्वीकार नहीं करेगी। ऐसे में बीजेपी नेताओं का दावा है कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास रखती है और कांग्रेस को इसका जवाब देगी।

राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा आयोजन

भोपाल में हुई इस पदयात्रा को मध्य प्रदेश में बीजेपी के राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है। केंद्रीय नेतृत्व से लेकर प्रदेश के बड़े नेताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। पदयात्रा के जरिए बीजेपी ने कार्यकर्ताओं में एकजुटता का संदेश देने के साथ कांग्रेस के खिलाफ अपना राजनीतिक रुख भी स्पष्ट किया।

ये भी पढ़ें: पांढुर्णा में सीएम मोहन यादव का किसानों से संवाद, प्राकृतिक खेती और सिंचाई सुविधाओं पर दिया जोर, पढ़ें खबर

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...