Madhya Pradesh News: भोपाल में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में जेपी नड्डा, सीएम मोहन यादव और वीडी शर्मा शामिल हुए। बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। यहां पढ़ें पूरी खबर
Madhya Pradesh News: भोपाल में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में जेपी नड्डा, सीएम मोहन यादव और वीडी शर्मा शामिल हुए। बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। यहां पढ़ें पूरी खबर
पन्ना के जेके सीमेंट प्लांट परिसर में 'लाला कमलापत एजुकेशन सेंटर' का लोकार्पण सांसद वी.डी. शर्मा, विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह और एमडी राघव सिंघानिया ने किया। कार्यक्रम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया गया, वहीं क्षेत्र में आधुनिक अस्पताल निर्माण की मांग पर कंपनी ने भविष्य में सकारात्मक पहल करने का भरोसा भी दिया।
पन्ना के शाहनगर में सांसद वीडी शर्मा ने जनसंपर्क अभियान के तहत लाभार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास और जनकल्याण के रहे हैं। लाभार्थियों ने केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिलने की बात कही।
पन्ना में खजुराहो सांसद वीडी शर्मा, दमोह सांसद राहुल लोधी और विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ई-स्कूटी से जुगल किशोर मंदिर पहुंचे। नेताओं ने भगवान के दर्शन कर देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की और पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत एवं इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उनकी यह पहल लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव समेत कई नेता अमरवाड़ा के जनपद पंचायत अध्यक्ष नीलेश कंगाली के निधन पर उनके घर पहुंचे। जहां उन्होंने शोक व्यक्त किया एवं शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह का नामांकन-पत्र दाखिल कराया।
मध्य प्रदेश में बीजेपी ने जिम्मेदार पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में लोकसभा चुनाव में नेताओं की परफॉर्मेंस पर मंथन किया गया। इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी शामिल हुए।