1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर
  3. नमो भारत की फास्ट ट्रेन हुई शुरू, अब दिल्ली से मेरठ पहुंचने में लगेंगे सिर्फ 36 मिनट

नमो भारत की फास्ट ट्रेन हुई शुरू, अब दिल्ली से मेरठ पहुंचने में लगेंगे सिर्फ 36 मिनट

Namo Bharat Fast Train: दिल्ली-एनसीआर और मेरठ के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। बता दें 16 नवंबर से नमो भारत कॉरिडोर पर लिमिटेड स्टॉपेज वाली फास्ट ट्रेन शुरू की गई है। यह ट्रेन पीक आवर्स में यात्रियों को कम समय में उनकी मंजिल तक पहुंचाएगी।

By: Aparna Panwar 
Updated:
नमो भारत की फास्ट ट्रेन हुई शुरू, अब दिल्ली से मेरठ पहुंचने में लगेंगे सिर्फ 36 मिनट

Namo Bharat Fast Train: दिल्ली से मेरठ और मेरठ से दिल्ली के बीच रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों और अन्य यात्रियों को अब पहले के मुकाबले कम समय लगेगा। बता दें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने यात्रियों की बढ़ती संख्या और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए 16 नवंबर यानि आज सोमवार से ही नमो भारत कॉरिडोर पर स्पेशल फास्ट ट्रेन सेवा शुरू की है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें इस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सामान्य नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat Train) की तरह सभी स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। सीमित स्टॉपेज होने के कारण यात्री कम समय में लंबी दूरी तय कर सकेंगे। साथ ही, इस सेवा के जरिए आनंद विहार से गाजियाबाद का सफर महज 8 मिनट में और दिल्ली से मेरठ का सफर करीब 36 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।

नमो भारत फास्ट ट्रेन का कहां-कहां होगा ठहराव?

NCRTC की ओर से शुरू की गई इस स्पेशल फास्ट ट्रेन (Special Fast Train) का ठहराव केवल पांच स्टेशनों पर निर्धारित किया गया है। इनमें सराय काले खां, आनंद विहार, गाजियाबाद, बेगमपुल और मोदीपुरम शामिल हैं।

कम स्टॉपेज होने की वजह से यात्रियों को बार-बार ट्रेन रुकने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वहीं, गाजियाबाद से बेगमपुल तक का सफर करीब 28 मिनट में पूरा हो सकेगा। इससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के बीच रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।

सुबह और शाम क्या रहेगी नमो भारत फास्ट ट्रेन की टाइमिंग?

बता दें नमो भारत की फास्ट ट्रेनें सुबह और शाम के पीक आवर्स में चलाई जाएंगी। सुबह सराय काले खां से मोदीपुरम और मोदीपुरम से सराय काले खां के लिए ट्रेनें सुबह 8 बजे और 8:30 बजे रवाना होंगी। वहीं, शाम को दोनों दिशाओं में फास्ट ट्रेन सेवाएं 6 बजे और 6:30 बजे उपलब्ध रहेंगी। ये ट्रेनें सामान्य नमो भारत सेवाओं से अलग संचालित होंगी।

यात्रियों को इन बातों का रखना होगा ध्यान

दरसअल फास्ट ट्रेन शुरू होने के बावजूद भी सामान्य नमो भारत ट्रेन सेवा पहले की तरह जारी रहेगी। नियमित ट्रेनें हर 10 मिनट में उपलब्ध रहेंगी। ऐसे में यात्रियों को सफर से पहले स्टेशन पर लगे डिस्प्ले बोर्ड और अनाउंसमेंट जरूर चेक करना चाहिए, ताकि वे सामान्य और फास्ट ट्रेन के बीच अंतर समझ सकें।

इस नई सुविधा से दिल्ली-NCR और मेरठ के बीच रोजाना सफर करने वाले यात्रियों का समय बचेगा और पीक आवर्स में यात्रा पहले से ज्यादा आसान हो सकेगी।

ये भी पढ़ें: नासा के ड्रैगनफ्लाई मिशन में भेजें अपना नाम, मिलेगा डिजिटल बोर्डिंग पास, यहां जानें जानकारी

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...