1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर
  3. पांचालघाट पर उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, छठ पूजा हुई संपन्न

पांचालघाट पर उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, छठ पूजा हुई संपन्न

Farrukhabad Chhath Puja: फर्रुखाबाद के पांचालघाट पर व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा का व्रत पूरा किया। बता दें इस दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। ऐसे में आइए यहां पढ़ें पूरी खबर

By: Aparna Panwar 
Updated:
पांचालघाट पर उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, छठ पूजा हुई संपन्न

Farrukhabad Chhath Puja: जिले में छठ पूजा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। बता दें आज सोमवार सुबह थाना कादरीगेट क्षेत्र के पांचालघाट स्थित गंगा नदी के तट पर बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं अपने परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचीं। यहां महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा का व्रत पूरा किया।

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी सुख-समृद्धि की कामना

जानकारी के लिए बता दें छठ पूजा के अंतिम दिन सुबह से ही पांचालघाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जिसमें व्रती महिलाओं ने गंगा नदी में स्नान कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इसके बाद उगते हुए सूर्य को जल और दूध से अर्घ्य अर्पित किया। महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और संतान की लंबी उम्र की कामना की।

परिवार के साथ घाट पर पहुंचीं व्रती महिलाएं

ऐसे में छठ पूजा को लेकर पांचालघाट पर सुबह से ही भक्तिमय माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिलाएं अपने परिजनों के साथ पूजा सामग्री लेकर घाट पर पहुंचीं। सूर्य देव को अर्घ्य देने के साथ ही महिलाओं ने छठी मैया की पूजा की और अपना कठिन व्रत पूरा किया।

सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहा प्रशासन

छठ पूजा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। घाट पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। प्रशासन की सतर्कता के बीच छठ पूजा का कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस तरह पांचालघाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व का समापन हो गया।

ये भी पढ़ें: राहुल के आरोपों के बीच पित्रोदा का बड़ा बयान, पीएम मोदी पर जताया भरोसा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...