Aaj Ka Rashifal 15 October 2026: गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने वाला है। आज शारदीय नवरात्रि का पांचवां दिन है। इस दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। ग्रहों की चाल के अनुसार गुरु कर्क राशि में मंगल के साथ नीचभंग राजयोग बना रहे हैं। इसका शुभ प्रभाव कर्क, धनु और मीन राशि के जातकों पर देखने को मिल सकता है। वहीं, चंद्रमा वृश्चिक राशि में नीच अवस्था में रहेंगे, जिससे कुछ लोगों को भावनात्मक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन पारिवारिक मामलों में अच्छा रहेगा। घर की मरम्मत या किसी पुराने काम को पूरा करने की योजना बन सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। हालांकि, पैसों और संपत्ति से जुड़े बड़े फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी के साथ बातचीत में संयम रखें।
वृषभ राशि के वालों को आज कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा। सहकर्मियों की वजह से तनाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ पुरानी बातों को लेकर बहस करने से बचें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और अनावश्यक खर्चों पर काबू रखें।
मिथुन राशि वालों को आज सतर्क रहने की जरूरत है। ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य और खानपान का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को शिक्षकों की सलाह से फायदा मिलेगा। प्रेम संबंधों में शक और गलतफहमी से दूर रहें।
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। गुरु और मंगल की युति से आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी सलाह को महत्व मिल सकता है। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग हैं। मां स्कंदमाता की पूजा करना शुभ रहेगा।
सिंह राशि वालों को आज परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। घर, वाहन या जमीन से जुड़े खर्च सामने आ सकते हैं। माता-पिता की सलाह से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें और बातचीत में विनम्रता बनाए रखें।
कन्या राशि के वालों को आज वाणी पर काबू रखना होगा। भाई-बहनों और दोस्तों के साथ बातचीत में गलतफहमी हो सकती है। बिना सोचे-समझे किसी को उधार देने से बचें। स्वास्थ्य और आराम को प्राथमिकता दें।
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन उपलब्धियों भरा हो सकता है। नौकरी के इंटरव्यू और प्रेजेंटेशन में सफलता मिलने के योग हैं। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। हालांकि, पारिवारिक पैसों से जुड़े विवादों को फिलहाल टालना बेहतर होगा।
वृश्चिक राशि के जातकों का मन आज थोड़ा संवेदनशील रह सकता है। छोटी-छोटी बातें आपको परेशान कर सकती हैं। ऐसे में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। बेवजह की चिंता से बचें और अपने अधूरे काम पूरे करने पर ध्यान दें।
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन ज्ञान और शिक्षा के लिहाज से अच्छा रहेगा। पढ़ाई, रिसर्च और नए कोर्स से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है। दोस्तों और बड़े भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें और गोपनीय बातें किसी से साझा न करें।
मकर राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में बातचीत से समस्याओं का समाधान निकल सकता है। बिजनेस पार्टनर और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। यात्रा की योजना बनाते समय जरूरी सामान और दस्तावेज जांच लें। सेहत को नजरअंदाज न करें।
कुंभ राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य के मामले में राहत मिल सकती है। नौकरी और कारोबार में कामकाज बेहतर रहेगा। पुराने कर्ज से राहत मिलने के संकेत हैं। निवेश के मामलों में सावधानी बरतें और जल्द मुनाफा देने वाली योजनाओं से दूरी रखें।
मीन राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन विशेष शुभ रह सकता है। शिक्षा, संतान और रचनात्मक कार्यों से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। पीली वस्तुओं का दान करना शुभ रहेगा। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनाए रखें।
ये भी पढ़ें: मोहन यादव ने जबलपुर को दी 133 करोड़ की सौगात, जनजातीय प्रतिभाओं को भी किया सम्मानित
