Madhya Pradesh News: माता-पिता के प्रति सम्मान, श्रद्धा और सेवा का भाव समाज में बनाए रखने के उद्देश्य से पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय कैलाश नारायण सारंग की पुण्यतिथि पर देशभर में मातृ-पितृ भक्ति दिवस मनाया जा रहा है। वहीं, इस अवसर पर देश के अलग-अलग हिस्सों में बुजुर्गों के सम्मान और सेवा के लिए खास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे में लाखों की संख्या में बुजुर्गों का सम्मान कर नई पीढ़ी को माता-पिता की सेवा और अच्छे संस्कारों का संदेश दिया जा रहा है।
जानकारी केलिए बता दें मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने मातृ-पितृ भक्ति दिवस के अवसर पर बुजुर्गों के चरण पखारकर उनका सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों के प्रति आदर और समर्पण का भाव व्यक्त करते हुए जीवनभर उनकी सेवा करने का संकल्प लिया।
वहीं, मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि समाज में रहने वाला प्रत्येक बुजुर्ग हमारे माता-पिता के समान है। उनका सम्मान करना और उनकी सेवा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने माता-पिता और परिवार के बुजुर्गों का हमेशा आदर करें और उनके अनुभवों से सीख लें।
विश्वास सारंग ने अपने पिता स्वर्गीय कैलाश नारायण सारंग को सेवा, समर्पण और संस्कारों का प्रतीक बताया। जिसमें उन्होंने कहा कि पिता के विचारों और आदर्शों से प्रेरित होकर मातृ-पितृ भक्ति दिवस का अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से समाज में बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देशभर में लाखों बुजुर्गों का सम्मान किया जाना समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए सकारात्मक संदेश है।
मातृ-पितृ भक्ति दिवस के अवसर पर भोपाल की नरेला विधानसभा के सभी वार्डों में सेवा और सम्मान से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से भी देशभर में विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं। वहीं, मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल के अलग-अलग क्षेत्रों में राहगीरों को शरबत वितरित कर सेवा और मानवता का संदेश दिया।
मातृ-पितृ भक्ति दिवस को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर हैशटैग #सारंग_मातृ_पितृ_भक्ति_दिवस देशभर में ट्रेंड कर रहा है। बता दें इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों के प्रति सम्मान, उनकी सेवा और नई पीढ़ी में पारिवारिक संस्कारों को मजबूत करना है। मातृ-पितृ भक्ति दिवस के जरिए समाज को यह संदेश दिया जा रहा है कि माता-पिता और बुजुर्गों की सेवा केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जीवन का महत्वपूर्ण संस्कार है।
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी का गिग वर्कर्स को बड़ा तोहफा, हर शहर में बनेंगे वाई-फाई रेस्ट जोन
