1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. बॉक्स ऑफिस पर रामायण का राज, 9वें दिन भी करोड़ों की हुई बरसात

बॉक्स ऑफिस पर रामायण का राज, 9वें दिन भी करोड़ों की हुई बरसात

Ramayana Box Office Collection Day 9: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण ने 9वें दिन 612 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। बता दें दूसरे शुक्रवार के कलेक्शन में धुरंधर 2 और पुष्पा 2 का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

By: Aparna Panwar 
Updated:
बॉक्स ऑफिस पर रामायण का राज, 9वें दिन भी करोड़ों की हुई बरसात

Ramayana Box Office Collection Day 9: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस (Ramayana Box Office) पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के महज 9 दिनों में फिल्म ने 612 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। दूसरे शुक्रवार की कमाई के मामले में इसने ‘धुरंधर 2’ और ‘पुष्पा 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ की कमाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें फिल्म ने पहले हफ्ते में शानदार प्रदर्शन करने के बाद दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की थी। फिल्म की कमाई के आंकड़े लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं।

‘रामायण’ का 9वें दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘रामायण’ ने रिलीज के पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 48.05 करोड़ रुपये रहा। वहीं, पांचवें दिन फिल्म ने सबसे ज्यादा 107.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

जानकारी के लिए बता दें फिल्म ने पहले हफ्ते में 564.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन (Net Collection) किया था। वहीं, भारतीय बॉक्स ऑफिस (Indian Box Office) पर इसका ग्रॉस कलेक्शन 675.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। दूसरे शुक्रवार यानी रिलीज के 9वें दिन फिल्म ने 47.85 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन बढ़कर 612.45 करोड़ रुपये हो गया है।

धुरंधर 2’ और ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड टूटा

बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक दूसरे शुक्रवार की कमाई का रिकॉर्ड है। फिल्म ने इस मामले में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ और अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ को पीछे छोड़ दिया है।

वहीं, दूसरे शुक्रवार के कलेक्शन की तुलना करें तो ‘रामायण’ ने 47.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, ‘धुरंधर 2’ ने दूसरे शुक्रवार को 42 करोड़ रुपये और ‘पुष्पा 2’ ने 37.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस तरह रणबीर कपूर की ‘रामायण’ दूसरे शुक्रवार की कमाई के मामले में इन दोनों फिल्मों से आगे निकल गई है।

बॉक्स ऑफिस पर जारी है ‘रामायण’ का जलवा

ऐसे में फिल्म की लगातार बढ़ती कमाई से साफ है कि दर्शकों के बीच इसका क्रेज बरकरार है। पहले सप्ताह के शानदार प्रदर्शन के बाद दूसरे सप्ताह में भी फिल्म की रफ्तार बनी हुई है। अब सभी की नजरें इसके आने वाले दिनों के कलेक्शन पर टिकी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कितने नए रिकॉर्ड अपने नाम करती है।

ये भी पढ़ें: गोरखपुर में छठ की तैयारी हुई पूरी, रवि किशन ने परखे सुरक्षा इंतजाम

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...