1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Tiger Shroff Firing Case: किसने कराई थी Tiger Shroff पर फायरिंग? जुहू से कोटा तक, जानें हमले की पूरी कहानी

Tiger Shroff Firing Case: किसने कराई थी Tiger Shroff पर फायरिंग? जुहू से कोटा तक, जानें हमले की पूरी कहानी

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की कार पर 18 अक्टूबर 2026 की शाम को मुंबई के जुहू (पुष्पा पार्क के पास) में 5 राउंड फायरिंग हुई, जिनमें कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, टाइगर इस हमले में बाल-बाल बच गए।

By: Nivedita 
Updated:
Tiger Shroff Firing Case: किसने कराई थी Tiger Shroff पर फायरिंग? जुहू से कोटा तक, जानें हमले की पूरी कहानी

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर 18 अक्टूबर 2026 की शाम को ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना ने फिल्म जगत में हड़कंप मचा दिया। मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर की कार पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया था, जिसमें उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। फिलहाल, टाइगर सुरक्षित हैं। पुलिस ने मामले में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

रविवार को फुटबॉल खेलने जाते थे टाइगर

हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ की दिनचर्या की काफी समय से रेकी की थी। उन्हें पता था कि टाइगर हर रविवार को वहां फुटबॉल खेलने आते हैं। एक हफ्ते पहले भी पहुंचे थे। जांच में सामने आया है कि आरोपी 11 अक्टूबर 2026 (हमले से ठीक एक हफ्ते पहले) को भी इसी तरह पार्क के बाहर पहुंचे थे, लेकिन उस दिन टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं आए थे, जिस कारण वे बिना वारदात किए लौट गए थे। 18 अक्टूबर को हमले वाले दिन आरोपी शाम करीब 4:30 बजे से ही पार्क के गेट के आसपास घूम रहे थे और लगभग 45 मिनट तक उनके बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे। फुटबॉल खेलने के बाद टाइगर श्रॉफ ने पार्क में अन्य खिलाड़ियों और वहां मौजूद फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाई थीं। इस दौरान ब्लॉगर सलमा शेख भी वहां मौजूद थीं, जिन्होंने टाइगर को ‘100 साल जियो’ कहकर आशीर्वाद दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना से पहले पार्क में मौजूद कुछ लोग बर्थ डे मना रहे थे। कई लोग इवनिंग वॉक के लिए पार्क पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने टाइगर की गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी।

कब और कहां हुई फायरिंग?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना रविवार शाम करीब 7 बजे जुहू में पुष्पा पार्क और जमनाबाई नरसी स्कूल के पास हुई। टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने के बाद वहां से अपनी BMW कार में निकल रहे थे। इसी दौरान बाइक पर आए तीन लोगों में से दो ने कथित तौर पर उनकी कार पर गोलियां चलाईं। मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने करीब पांच से छह राउंड फायर किए थे। एक हथियार के जाम होने की बात भी सामने आई। इस घटना में टाइगर को गोली नहीं लगी और वो फिलहाल सुरक्षित हैं।

कौन घायल हुआ?

रिपोर्ट्स की मानें तो टाइगर के ड्राइवर को हाथ में गोली लगी थी। वहीं, मौके पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, टाइगर की ओर से किसी गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई।

हमलावर कहां से आए और कैसे भागे?

जांच के मुताबिक, हमले के बाद आरोपी कथित तौर पर बाइक को अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर भागे। इसके बाद वे लोकल ट्रेन से बोरीवली पहुंचे और वहां से ऐप आधारित कैब लेकर गुजरात के सूरत गए। सूरत से उन्होंने पुणे-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ी। मुंबई क्राइम ब्रांच ने CCTV फुटेज और तकनीकी जानकारी के आधार पर उनकी यात्रा का पता लगाया। सूचना राजस्थान पुलिस के साथ शेयर की गई, जिसके बाद तीनों को 19 अक्टूबर को कोटा जंक्शन पर पकड़ा गया।

 

 

किसने कराई फायरिंग?

पुलिस ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल को सौंपी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े एक व्यक्ति का नाम और सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने वाला कथित पोस्ट सामने आया है। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि फायरिंग का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है और सोशल मीडिया पर किए गए दावों की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि हमला क्यों किया गया, क्या किसी ने उन्हें निर्देश दिए थे और क्या इस साजिश में अन्य लोग भी शामिल थे।

अब कैसी है टाइगर श्रॉफ की हालत?

फायरिंग के बाद टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ की टीम ने बताया कि अब टाइगर श्रॉफ की सेहत ठीक है। एक्टर की सेहत को लेकर जैकी श्रॉफ की टीम ने इंडिया टुडे को अपडेट देते हुए कहा, ‘टाइगर ठीक हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।’

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल होने लगी। इस पोस्ट को अनिल पंडित नाम के व्यक्ति ने शेयर किया था। अनिल ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का साथी होने का दावा किया और टाइगर पर की गई हमले की जिम्मेदारी ली है। अनिल में पोस्ट में लिखा है, ‘टाइगर श्रॉफ को पहले भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने हमारे निर्देशों को नजरअंदाज कर दिया और सलमान खान के साथ काम जारी रखा।’ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पहले भी कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुका है।

CM ने दिए कड़े निर्देश

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस आयुक्त फोन पर बात करते हुए इस घटना को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने भी एक्टर पर हुए हमले को लेकर प्रतिक्रिया दी है। शिंदे ने कहा, ‘मुंबई में डर फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों को ढूंढ़कर निकालेंगे। जितने भी गैंग हैं उनको खत्म करेंगे।’

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...