1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. रवि किशन को ‘सर्वोत्तम नागरिक सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

रवि किशन को ‘सर्वोत्तम नागरिक सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

अभिनेता और दो बार के लोकसभा सांसद रवि किशन को कला, भारतीय सिनेमा और सार्वजनिक जीवन में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘सर्वोत्तम नागरिक सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। मुंबई में आयोजित समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा समेत कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।

By: BS Yadav 
Updated:
रवि किशन को ‘सर्वोत्तम नागरिक सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित

मुंबई: अभिनेता और दो बार के लोकसभा सांसद रवि किशन को कला, भारतीय सिनेमा और सार्वजनिक जीवन में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘सर्वोत्तम नागरिक सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया।यह सम्मान मेघाश्रेय फाउंडेशन की ओर से प्रदान किया गया। फाउंडेशन की संस्थापक एवं समाजसेवी सीमा सिंग द्वारा स्थापित यह सम्मान उन विशिष्ट व्यक्तित्वों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर समाज और राष्ट्र को प्रेरित किया है।

कई गणमान्य हस्तियों की मौजूदगी में सम्मान

मुंबई में आयोजित सम्मान समारोह में रवि किशन को महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल और मेघाश्रेय फाउंडेशन की संस्थापक सीमा सिंग की मौजूदगी में सम्मानित किया गया।रवि किशन को यह सम्मान भारतीय सिनेमा और कला के क्षेत्र में उनके व्यापक योगदान, क्षेत्रीय सिनेमा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और दो कार्यकाल के सांसद के रूप में उनके सार्वजनिक एवं राजनीतिक योगदान के लिए प्रदान किया गया।

कई प्रतिष्ठित हस्तियों को भी मिला सम्मान

समारोह में देश के अलग-अलग क्षेत्रों की कई प्रतिष्ठित हस्तियों को भी सम्मानित किया गया।इनमें परमवीर चक्र विजेता मानद कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव, पद्म भूषण प्रो. जे. बी. जोशी, पद्मश्री अशोक सराफ और फिल्म निर्माता सुभाष घई समेत विज्ञान, कला, संस्कृति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र से जुड़े कई विशिष्ट व्यक्तित्व शामिल रहे।

सम्मान को बताया गौरव और भावुकता का क्षण

सम्मान मिलने के बाद रवि किशन ने इसे अपने लिए गौरव और भावुकता का क्षण बताया।उन्होंने कहा कि मेघाश्रेय फाउंडेशन द्वारा ‘सर्वोत्तम नागरिक सम्मान 2026’ से सम्मानित किया जाना उनके कला और सार्वजनिक जीवन के सफर को नई ऊर्जा और प्रेरणा देने वाला है।रवि किशन ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल पुरस्कार नहीं है, बल्कि कला, संस्कृति और जनसेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक निष्ठा से निभाने का संकल्प है।

अंकित श्रीवास्तव की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...