Homemade Amla Chyawanprash: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही लोग अपनी सेहत और खानपान को लेकर ज्यादा सतर्क हो जाते हैं। इस मौसम में शरीर को स्वस्थ रखने और इम्यूनिटी को सपोर्ट करने के लिए कई लोग च्यवनप्राश का सेवन करते हैं। बाजार में अलग-अलग ब्रांड के च्यवनप्राश उपलब्ध हैं, लेकिन अगर आप शुद्ध और अपनी पसंद के स्वाद वाला च्यवनप्राश खाना चाहते हैं तो इसे घर पर भी तैयार कर सकते हैं।
ऐसे में घर पर आंवले का च्यवनप्राश (Amla Chyawanprash) बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको आंवला, गुड़, देसी घी, ड्राई फ्रूट्स और कुछ मसालों की जरूरत होगी। आंवले में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। वहीं, बादाम, काजू और पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व देते हैं। आइए यहां जानते हैं घर पर आंवले का च्यवनप्राश बनाने की आसान रेसिपी।
घर पर स्वादिष्ट च्यवनप्राश बनाने के लिए इन चीजों को इकट्ठा कर लें।
आधा छोटा चम्मच काली मिर्च
स्टेप 1: सबसे पहले आंवले को अच्छी तरह धोकर कुकर में थोड़ा पानी डालकर 2-3 सीटी आने तक उबाल लें। उसके बाद ठंडा होने पर इनके बीज निकालकर मिक्सर में बारीक पेस्ट बना लें।
स्टेप 2: अब बादाम, काजू, पिस्ता और मखाने को हल्का भून लें। जिसके बाद ठंडा होने पर इन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें। खजूर के बीज निकालकर उसका पेस्ट तैयार कर लें।
स्टेप 3: एक भारी तले वाली कड़ाही में देसी घी गर्म करें। इसमें आंवले का पेस्ट डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें। जब इसका पानी सूखने लगे और पेस्ट गाढ़ा हो जाए तो आगे की प्रक्रिया करें।
स्टेप 4: दूसरी तरफ गुड़ में थोड़ा पानी डालकर गर्म करें। गुड़ पिघलने पर उसे छान लें और आंवले के पेस्ट में मिला दें। अब इसमें खजूर का पेस्ट और सभी ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
स्टेप 5: इसके बाद इलायची, दालचीनी, काली मिर्च और सोंठ पाउडर डालें। धीमी आंच पर मिश्रण को लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं।
स्टेप 6: मिश्रण तैयार होने पर गैस बंद कर दें। ठंडा होने के बाद इसमें शहद मिलाएं। इस तरह आपका घर पर बना स्वादिष्ट आंवले का च्यवनप्राश तैयार हो जाएगा।
जानकारी के लिए बता दें घर पर तैयार च्यवनप्राश को हमेशा साफ और सूखे कांच के जार में रखें। इसे फ्रिज में स्टोर करें और निकालने के लिए साफ व सूखे चम्मच का इस्तेमाल करें। च्यवनप्राश में गुड़ और खजूर होने के कारण प्राकृतिक शुगर मौजूद होती है। इसलिए डायबिटीज के मरीज इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। ध्यान रखें कि च्यवनप्राश संतुलित खानपान का विकल्प नहीं है।
ये भी पढ़ें: किसानों की मेहनत से बागवानी को मिलेगी नई रफ्तार, उत्पादन में होगा इजाफा