1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. पन्ना में लाभार्थियों से मिले सांसद वीडी शर्मा, बोले- मोदी सरकार के 12 साल विकास और जनकल्याण के

पन्ना में लाभार्थियों से मिले सांसद वीडी शर्मा, बोले- मोदी सरकार के 12 साल विकास और जनकल्याण के

पन्ना के शाहनगर में सांसद वीडी शर्मा ने जनसंपर्क अभियान के तहत लाभार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास और जनकल्याण के रहे हैं। लाभार्थियों ने केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिलने की बात कही।

By: Nivedita 
Updated:
पन्ना में लाभार्थियों से मिले सांसद वीडी शर्मा, बोले- मोदी सरकार के 12 साल विकास और जनकल्याण के

पन्ना। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के तहत खजुराहो सांसद एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पन्ना जिले के शाहनगर विकासखंड के धर्मपुरा गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया और योजनाओं के प्रभाव की जानकारी ली।

गांव-गांव पहुंचकर किया जनसंपर्क

सांसद वीडी शर्मा ने धर्मपुरा गांव में घर-घर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं से मिले लाभ के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

लाभार्थियों ने साझा किए अनुभव

जनसंपर्क के दौरान लाभार्थी राजेश सिंह ने बताया कि उन्हें आयुष्मान भारत योजना के तहत हृदय रोग का सफल इलाज मिला, जिसके कारण उनका जीवन सुरक्षित हो सका। उन्होंने कहा कि यदि यह योजना नहीं होती तो आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज कराना संभव नहीं था।

मोदी सरकार की योजनाओं का जिक्र

सांसद शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं जैसे आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि और हर घर जल योजना ने समाज के हर वर्ग को लाभान्वित किया है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है।

12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास के

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष देश के लिए “विकास, विश्वास और जनकल्याण” के वर्ष रहे हैं। सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें जमीनी स्तर तक प्रभावी रूप से लागू करना है।

 

ad

भाजपा कार्यकर्ताओं का जनसंपर्क अभियान

सांसद ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता लगातार घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी जनता तक पहुंचा रहे हैं तथा लाभार्थियों से संवाद कर फीडबैक भी ले रहे हैं।

ग्रामीणों में दिखा उत्साह

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा सांसद विष्णुदत्त शर्मा के प्रति आभार जताया। जनसंपर्क अभियान को लेकर गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

 

रिपोर्ट – राजेश रावत 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...