Aaj Ka Rashifal 1 November 2026: रविवार, 1 नवंबर का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने वाला है। कल पूरे दिन रवि पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग रहेगा। वहीं, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर 2:52 बजे तक रहेगी, इसके बाद अहोई अष्टमी की तिथि शुरू हो जाएगी। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का असर सभी 12 राशियों के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन पर देखने को मिल सकता है। कुछ राशियों को नई सफलता और धन लाभ के अवसर मिलेंगे, जबकि कुछ जातकों को धैर्य और समझदारी से फैसले लेने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन।
मेष राशि वालों के लिए रविवार का दिन आपके लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। काम के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।
वृषभ राशि के जातकों आज के लिए दिन खुशियां लेकर आएगा। विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा और करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। आय के नए रास्ते खुलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मिथुन राशि वालों को किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लाभ मिल सकता है। परिवार में मेहमानों के आने से खुशी का माहौल रहेगा। नौकरी और कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं। हालांकि, उधार के लेन-देन से बचना बेहतर रहेगा।
कर्क राशि के जातकों को रविवार थोड़ा संभलकर बिताना होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और कारोबार में मेहनत का फल मिलेगा। गुस्से और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें।
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साहजनक रहेगा। नई योजनाएं बनाने और उन पर काम शुरू करने का अच्छा मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। रोजगार के नए अवसर मिलने के भी योग हैं।

कन्या राशि के विद्यार्थियों को करियर में नई दिशा मिल सकती है। किसी खास काम में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में नए लोगों का सहयोग मिलेगा और दूसरी कंपनी के साथ काम करने का अवसर मिल सकता है।
तुला राशि वालों आज कारोबार में तेजी आने की संभावना है। सहकर्मियों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। हालांकि, काम की व्यस्तता से थकान हो सकती है। ऐसे में सेहत और खान-पान का जरूर ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में अच्छा समय बीतेगा।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन लाभकारी रह सकता है। माता-पिता और जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। परिवार में किसी सदस्य के करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी।
धनु राशि वालों को अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। पुराने रिश्तों में सुधार होगा और परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है।
मकर राशि के जातकों के लिए रविवार तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी और कारोबार में सकारात्मक बदलाव होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। नवविवाहितों के लिए भी दिन खुशियां लेकर आएगा।
कुंभ राशि वालों का दिन नई उम्मीदों के साथ शुरू होगा। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। संतान की उपलब्धि से परिवार में खुशी आएगी। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। अपनी निजी बातें दूसरों से साझा करने में सावधानी रखें।
मीन राशि के जातकों को परिवार से जुड़े मामलों में व्यस्तता रह सकती है। ऑफिस के काम थोड़ी धीमी गति से पूरे होंगे। दोस्तों की मदद से कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। बेवजह के विवादों से दूर रहें और परिवार को समय दें।
ये भी पढ़ें: https://www.rninews.co.in/cm-mohan-yadav-betul-tendupatta-bonus-development-projects/