गोरखपुर में भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत विशाल जनसभा और जन-आक्रोश पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज पहुंचे। पदयात्रा कचहरी चौराहा और गोलघर होते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा तक जाएगी।
