Gorakhnath Temple News in Hindi

गोरखपुर: आस्था के बीच इंसानियत की मिसाल, एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए रोकी गई गोरखनाथ मंदिर की शोभायात्रा

गोरखपुर: आस्था के बीच इंसानियत की मिसाल, एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए रोकी गई गोरखनाथ मंदिर की शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर की शोभायात्रा को एंबुलेंस के लिए कुछ देर रोक दिया गया। श्रद्धालुओं के सहयोग से रास्ता खाली कराया गया और एंबुलेंस को सुरक्षित निकलने दिया गया। इस घटना ने आस्था के साथ मानवता और आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

गोरखनाथ मंदिर में विजयादशमी की विशेष पूजा, कुछ ही देर में निकलेगा पारंपरिक विजय जुलूस

गोरखनाथ मंदिर में विजयादशमी की विशेष पूजा, कुछ ही देर में निकलेगा पारंपरिक विजय जुलूस

गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में विजयादशमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद पारंपरिक विजय जुलूस निकलेगा, जिसमें गोरक्षपीठ की ऐतिहासिक परंपरा और नाथ संप्रदाय की आस्था की झलक देखने को मिलेगी।

गोरखनाथ मंदिर से आज निकलेगी विजय शोभायात्रा, सीएम योगी करेंगे अगुवाई, शस्त्र पूजन और रामराज्याभिषेक पर रहेगी नजर

गोरखनाथ मंदिर से आज निकलेगी विजय शोभायात्रा, सीएम योगी करेंगे अगुवाई, शस्त्र पूजन और रामराज्याभिषेक पर रहेगी नजर

गोरखपुर में विजयादशमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर से निकलने वाली भव्य विजय शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे। गुरु गोरखनाथ के पूजन और तिलकोत्सव के बाद शोभायात्रा मानसरोवर मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान शिव की पूजा के बाद रामलीला मैदान में प्रभु श्रीराम का राजतिलक होगा। आयोजन में आस्था, परंपरा और सामाजिक समरसता की झलक देखने को मिलेगी।

नारी सम्मान का संकल्प, बुराइयों के अंत का आह्वान, सीएम योगी का सामाजिक एकता का बड़ा संदेश

नारी सम्मान का संकल्प, बुराइयों के अंत का आह्वान, सीएम योगी का सामाजिक एकता का बड़ा संदेश

गोरखनाथ मंदिर में महानवमी पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कन्या पूजन कर नारी सम्मान और महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। उन्होंने मिशन शक्ति, महिला सुरक्षा और बेटियों के लिए संचालित योजनाओं का जिक्र करते हुए विजयादशमी पर नशा, भ्रष्टाचार, अराजकता और आतंकवाद के खिलाफ संकल्प लेने की अपील की। साथ ही प्रदेशवासियों से त्योहारों को सुरक्षा, अनुशासन और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने का आह्वान किया।

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन, बच्ची ने भेंट की हाथों से बनाई उनकी पेंटिंग

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन, बच्ची ने भेंट की हाथों से बनाई उनकी पेंटिंग

शारदीय नवरात्र की महाष्टमी पर गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधि-विधान से कन्या पूजन किया। उन्होंने कन्याओं के चरण पखारे, तिलक लगाया, आरती उतारी और अपने हाथों से भोजन कराकर उपहार भेंट किए। इस दौरान एक छोटी बच्ची ने मुख्यमंत्री को अपने हाथों से बनाई उनकी पेंटिंग भेंट की, जो कार्यक्रम का खास आकर्षण रही।

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया महानिशा पूजन, प्रदेश की खुशहाली और चराचर जगत के कल्याण की मांगी कामना

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया महानिशा पूजन, प्रदेश की खुशहाली और चराचर जगत के कल्याण की मांगी कामना

शारदीय नवरात्र की महाष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान से महानिशा पूजन और हवन किया। इस दौरान उन्होंने मां आदिशक्ति की आराधना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और चराचर जगत के कल्याण की कामना की। अनुष्ठान में गोरक्षपीठ की पारंपरिक धार्मिक विधियों का निर्वहन किया गया।

भीम सरोवर से शक्तिपीठ तक नवरात्र की परंपरा, सीएम योगी ने की कलश स्थापना

भीम सरोवर से शक्तिपीठ तक नवरात्र की परंपरा, सीएम योगी ने की कलश स्थापना

गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर स्थित शक्तिपीठ में गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने भीम सरोवर से जल लेकर कलश स्थापना की। मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ की स्मृतियों को किया नमन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ की स्मृतियों को किया नमन

गोरखनाथ मंदिर में महंत दिग्विजयनाथ की 57वीं और महंत अवेद्यनाथ की 12वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि समारोह आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों संतों के योगदान को याद करते हुए सामाजिक समरसता, शिक्षा, स्वावलंबन और लोककल्याण के विचारों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। इस अवसर पर पुस्तक रामकथा के प्रथम बलदानी जटायु का विमोचन भी किया गया।

सीएम योगी ने गुरु पूजन के बाद सुनी जनता की फरियाद, गौशाला में गायों को खिलाया गुड़

सीएम योगी ने गुरु पूजन के बाद सुनी जनता की फरियाद, गौशाला में गायों को खिलाया गुड़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर गुरु पूजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने जनता दर्शन में करीब 180 फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को जल्द व पारदर्शी समाधान के निर्देश दिए। सीएम योगी ने गौशाला पहुंचकर गायों को गुड़ खिलाया।

रामकाज और सामाजिक समरसता को समर्पित रहा महंत अवेद्यनाथ का जीवन

रामकाज और सामाजिक समरसता को समर्पित रहा महंत अवेद्यनाथ का जीवन

गोरखनाथ मंदिर में राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत देशभर के संत-धर्माचार्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।

महंत दिग्विजयनाथ: शिक्षा, सेवा और सनातन चेतना की विरासत

महंत दिग्विजयनाथ: शिक्षा, सेवा और सनातन चेतना की विरासत

गोरखनाथ मंदिर में महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज की 57वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित हुआ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके शिक्षा, सेवा, संस्कृत एवं बालिका शिक्षा और सामाजिक समरसता से जुड़े योगदान को याद किया। समारोह में संत-महात्माओं, शिक्षाविदों, विद्यार्थियों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

गोरखपुर में श्रीमद्भागवत कथा का छठवां दिन, सीएम योगी ने किया व्यास पीठ का पूजन

गोरखपुर में श्रीमद्भागवत कथा का छठवां दिन, सीएम योगी ने किया व्यास पीठ का पूजन

गोरखनाथ मंदिर में महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने व्यास पीठ का पूजन कर कथा श्रवण किया और महापुराण की आरती उतारी। कथा व्यास स्वामी राजेंद्रदास देवाचार्य ने भगवान की कथा, नाम स्मरण और सत्संग के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला।

गोरखपुर में सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

गोरखपुर में सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान करीब 200 फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जमीन विवाद समेत विभिन्न शिकायतों पर उन्होंने अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर की गौशाला में गायों को गुड़-रोटी खिलाकर गौसेवा भी की।

वरिष्ठ अधिवक्ता केजी पांडेय को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

वरिष्ठ अधिवक्ता केजी पांडेय को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण गोपाल पांडेय (केजी पांडेय) के दाउदपुर स्थित आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।

भागवत कथा के चौथे दिन संस्कारों पर जोर, स्वामी राजेंद्रदास बोले- माता-पिता का आचरण ही बच्चों की पाठशाला

भागवत कथा के चौथे दिन संस्कारों पर जोर, स्वामी राजेंद्रदास बोले- माता-पिता का आचरण ही बच्चों की पाठशाला

गोरखनाथ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन स्वामी राजेंद्रदास देवाचार्य ने सीता वन गमन, लव-कुश जन्म और गजेंद्र मोक्ष के प्रसंग सुनाए। उन्होंने बच्चों के संस्कार में परिवार की भूमिका बताई।