1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. नायब सिंह सैनी का शपथ ग्रहण आज: अमित शाह और सीएम मोहन यादव समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

नायब सिंह सैनी का शपथ ग्रहण आज: अमित शाह और सीएम मोहन यादव समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

हरियाणा में आज एक बड़ा राजनीतिक दिन है, जहां नायब सिंह सैनी दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में देश के कई प्रमुख नेताओं की मौजूदगी देखने को मिलेगी।

By: Rekha 
Updated:
नायब सिंह सैनी का शपथ ग्रहण आज: अमित शाह और सीएम मोहन यादव समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

हरियाणा में आज एक बड़ा राजनीतिक दिन है, जहां नायब सिंह सैनी दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में देश के कई प्रमुख नेताओं की मौजूदगी देखने को मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री इस खास मौके पर उपस्थित होंगे।

सीएम मोहन यादव भी होंगे मौजूद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी हरियाणा में आयोजित इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उन्हें हाल ही में हरियाणा के विधायक दल का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था और वह अमित शाह के साथ इस प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाते नजर आए थे।

हरियाणा में बीजेपी की तीसरी सरकार इस बार हरियाणा में बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी कर रही है, और नायब सिंह सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में दोपहर 12:30 बजे आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के साथ कुल 13 मंत्री भी शपथ लेंगे
13 मंत्री भी लेंगे शपथ मुख्यमंत्री के साथ कुल 13 मंत्री भी शपथ लेंगे, जिनमें अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार, डॉ. कृष्ण लाल मिड्डा, डॉ. अरविंद शर्मा, गौरव गौतम, विपुल गोयल, श्रुति चौधरी और महिपाल ढांडा प्रमुख हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में लगभग 50,000 लोग शामिल होंगे

भव्य आयोजन में 50 हजार लोगों की मौजूदगी पंचकूला में आयोजित इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में लगभग 50,000 लोग शामिल होंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस आयोजन का निमंत्रण देते हुए लिखा, “सबको न्योता है जी।”

इस आयोजन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि यह समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...