MP News in Hindi

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

मध्यप्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 से अधिक IAS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। सुखबीर सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया है। इसके अलावा कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं और वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न विभागों में नई जिम्मेदारियां व अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं।

जिला अस्पताल में गंभीर घायल युवती को डिस्चार्ज करने का आरोप, इलाज पर उठे सवाल

जिला अस्पताल में गंभीर घायल युवती को डिस्चार्ज करने का आरोप, इलाज पर उठे सवाल

मुरैना जिला चिकित्सालय में सिर में गंभीर चोट से पीड़ित युवती को डिस्चार्ज करने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता ने उपचार और डिस्चार्ज प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है।

PM मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ

PM मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ

PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भोपाल के जेपी अस्पताल में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। CM मोहन यादव ने शिविर का शुभारंभ किया और रक्तदान के महत्व पर जोर दिया

सागर जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 30 हजार रुपये के इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज लांजी दौरे पर, प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज लांजी दौरे पर, प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बालाघाट के लांजी दौरे पर रहेंगे। वह मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कन्या छात्रावास और उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण करेंगे तथा प्रबुद्धजनों और मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। इसके अलावा कोरका और बोंदारी में बीमारी से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे।

‘समृद्ध मध्यप्रदेश @ 2047’ कॉन्क्लेव का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने किया स्मारिका का विमोचन

‘समृद्ध मध्यप्रदेश @ 2047’ कॉन्क्लेव का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने किया स्मारिका का विमोचन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में ‘कंट्रीब्यूशन ऑफ सेंट्रली फंडेड इंस्टीट्यूशंस फॉर समृद्ध मध्यप्रदेश @ 2047’ राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। इस दौरान ‘समृद्ध मध्यप्रदेश @ 2047’ स्मारिका का विमोचन हुआ और अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान सहित विभिन्न केंद्रीय संस्थानों के बीच MoU का आदान-प्रदान किया गया।

स्वतंत्रता दिवस पर बुरहानपुर में शान से लहराया तिरंगा, कलेक्टर हर्ष सिंह ने किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर बुरहानपुर में शान से लहराया तिरंगा, कलेक्टर हर्ष सिंह ने किया ध्वजारोहण

बुरहानपुर के नेहरू स्टेडियम में 80वें स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह आयोजित हुआ। कलेक्टर हर्ष सिंह ने ध्वजारोहण कर मार्च-पास्ट की सलामी ली। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जबकि उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

ग्वालियर कलेक्ट्रेट में शान से लहराया तिरंगा, कलेक्टर रुचिका चौहान ने किया ध्वजारोहण

ग्वालियर कलेक्ट्रेट में शान से लहराया तिरंगा, कलेक्टर रुचिका चौहान ने किया ध्वजारोहण

ग्वालियर के ओहदपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर रुचिका चौहान ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने भारत की विविधता को देश की ताकत बताते हुए बच्चों में राष्ट्रभक्ति और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर जोर दिया।

स्वतंत्रता दिवस पर पन्ना में प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर पन्ना में प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने किया ध्वजारोहण

पन्ना के पुलिस लाइन ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित हुआ, जहां प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। समारोह में विभिन्न विभागों की टुकड़ियों ने मार्च-पास्ट किया और स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

CM मोहन यादव ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल से की मुलाकात, UCC और विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

CM मोहन यादव ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल से की मुलाकात, UCC और विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

CM मोहन यादव ने भोपाल में राज्यपाल मंगू भाई पटेल से शिष्टाचार मुलाकात की। UCC, हर घर तिरंगा अभियान, स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम और विकास योजनाओं पर चर्चा हुई।

टीकमगढ़ में मंदिर भूमि अतिक्रमण मामले पर हाईकोर्ट सख्त, कलेक्टर को 90 दिन में निर्णय लेने के निर्देश

टीकमगढ़ में मंदिर भूमि अतिक्रमण मामले पर हाईकोर्ट सख्त, कलेक्टर को 90 दिन में निर्णय लेने के निर्देश

टीकमगढ़ के श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर से जुड़े कथित अतिक्रमण मामले में हाईकोर्ट ने कलेक्टर को 90 दिनों के भीतर दोनों पक्षों की सुनवाई कर नियमानुसार निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। मामले में सार्वजनिक मार्ग और मंदिर भूमि पर अवैध निर्माण के आरोप लगाए गए हैं।

खंडवा छात्रावास में भोजन की गुणवत्ता पर छात्रों का विरोध, खाने में कीड़े मिलने का आरोप

खंडवा छात्रावास में भोजन की गुणवत्ता पर छात्रों का विरोध, खाने में कीड़े मिलने का आरोप

खंडवा के लाल चौकी स्थित सीनियर संयुक्त परियोजना बालक छात्रावास में छात्रों ने भोजन में कीड़े मिलने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। छात्र थालियां लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और भोजन की गुणवत्ता व छात्रावास की व्यवस्थाओं की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

मैहर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत समाधान शिविर, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

मैहर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत समाधान शिविर, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

मैहर जिले की ग्राम पंचायत बदेरा में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत समाधान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी गई और कई शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया।

विजयपुर में खाद की कमी पर किसानों का प्रदर्शन, एक घंटे तक चक्का जाम कर जताया विरोध

विजयपुर में खाद की कमी पर किसानों का प्रदर्शन, एक घंटे तक चक्का जाम कर जताया विरोध

श्योपुर के विजयपुर में खाद की कमी से नाराज किसानों ने तहसील कार्यालय के सामने धरना देकर एक घंटे तक चक्का जाम किया। प्रशासन द्वारा जल्द खाद उपलब्ध कराने के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ, जबकि किसानों ने समय पर व्यवस्था नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

हर शुक्रवार को मैदान में उतरेंगे अफसर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नई पहल से सुशासन को मिलेगी गति

हर शुक्रवार को मैदान में उतरेंगे अफसर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नई पहल से सुशासन को मिलेगी गति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा से ‘जन विश्वास अभियान’ की शुरुआत करते हुए घोषणा की कि अब हर शुक्रवार अधिकारी मैदान में जाकर योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। उन्होंने 2 लाख नई भर्तियों, कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया और सुशासन को मजबूत बनाने के लिए सरकार की प्राथमिकताओं की जानकारी दी।