1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. बड़वानी में सीएम मोहन यादव के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलाल्दा और अजगरिया में होंगे कार्यक्रम, मौके पर सुलझेंगी जनसमस्याएं

बड़वानी में सीएम मोहन यादव के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलाल्दा और अजगरिया में होंगे कार्यक्रम, मौके पर सुलझेंगी जनसमस्याएं

Madhya Pradesh News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 25 अक्टूबर को बड़वानी दौरे पर आएंगे। कलाल्दा और अजगरिया में कार्यक्रम होंगे। जनविश्वास अभियान के तहत लोगों की समस्याओं का होगा समाधान। यहां जानें खबर को लेकर पूरी जानकारी

By: Aparna Panwar 
Updated:
बड़वानी में सीएम मोहन यादव के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलाल्दा और अजगरिया में होंगे कार्यक्रम, मौके पर सुलझेंगी जनसमस्याएं

Madhya Pradesh News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 25 अक्टूबर को प्रस्तावित बड़वानी में दौरा करेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से पहले से ही अलर्ट पर है और तैयारियां शुरू कर दी है। दरअसल, इस दौरान मुख्यमंत्री सेंधवा क्षेत्र के ग्राम कलाल्दा और अजगरिया स्थित गायत्री धाम में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही, दौरे की तैयारियों और कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए शनिवार यानी आज सुबह 11 बजे कलेक्टर जयति सिंह ने जिला मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

जनविश्वास अभियान के तहत लोगों की समस्याओं का समाधान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कलेक्टर जयति सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सामाजिक सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों पर खास ध्यान दिया जाएगा। साथ ही,  इस कार्यक्रम स्थल पर कई सरकारी विभागों की ओर से स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉल के माध्यम से आम लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। वहीं, जनविश्वास अभियान (Jan Vishwas Abhiyan) के तहत लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर ही उनके निराकरण का प्रयास करेंगे।

अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री के दौरे को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया है। जिसमें डीआईजी सिमाला प्रसाद, कलेक्टर जयति सिंह और पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने हेलीपैड, वीआईपी रूट, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा घेरा, प्रवेश और निकास द्वार सहित विश्राम स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान एएसपी धीरज बब्बर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खास ध्यान

वहीं, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान आम लोगों को यातायात संबंधी परेशानी न हो, इसके लिए मुख्य मार्ग और वीआईपी रूट की योजना तैयार की जा रही है। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के साथ सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। साथ ही, कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूरी करने के आदेश दिए हैं। ऐसे में अब प्रशासन का पूरा ध्यान मुख्यमंत्री के दौरे को सुचारु, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर है।

ये भी पढ़ें: https://www.rninews.co.in/sehore-ichhawar-nagar-parishad-meeting-hungama-junaid-khan/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...