1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मोहन सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों का DA 2% बढ़ा; पेंशनर्स को भी राहत, पढ़ें खबर

मोहन सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों का DA 2% बढ़ा; पेंशनर्स को भी राहत, पढ़ें खबर

Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के DA में 2% की बढ़ोतरी की है। यहां जानें पूरी जानकारी

By: Aparna Panwar 
Updated:
मोहन सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों का DA 2% बढ़ा; पेंशनर्स को भी राहत, पढ़ें खबर

Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा दिया है। बता दें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 2% की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने आज शुक्रवार को सोशल मीडिया के माध्यम से इस फैसले की जानकारी दी है।

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी। ऐसे में बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के पेंशनर्स को भी राहत देते हुए उनकी महंगाई राहत (DR) में जुलाई 2026 से 2 प्रतिशत की वृद्धि करने का फैसला लिया गया है।

तीन किस्तों में मिलेगा 9 महीने का एरियर

मुख्यमंत्री मोहन यादव का कहना है कि कर्मचारियों को जनवरी से सितंबर 2026 तक के नौ महीने के एरियर का भुगतान तीन समान मासिक किस्तों में किया जाएगा। इससे कर्मचारियों को बकाया राशि धीरे-धीरे प्राप्त होगी।

वहीं, नवंबर महीने में मिलने वाले अक्टूबर के वेतन से कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। यानी आने वाले वेतन में कर्मचारियों को बढ़ी हुई राशि मिलेगी।

पेंशनर्स को भी मिलेगी राहत

आपकी जानकारी के लिए बता दें सरकार के इस फैसले से केवल सरकारी कर्मचारी ही नहीं, बल्कि प्रदेश के पेंशनर्स को भी फायदा होगा। उनकी महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी जुलाई 2026 से लागू होगी। महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी से प्रदेश के लाखों परिवारों को आर्थिक मदद मिलेगी। दिवाली से पहले लिया गया यह फैसला सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत भरी खबर माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: https://www.rninews.co.in/prithvipur-encroachment-removal-bulldozer-action-niwari-news-2/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...