Madhya Pradesh News: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी का निधन हो गया है। दरसअल, उनके निधन की सूचना से परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, आज शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026 को उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार, शिवराज सिंह चौहान की माताजी का अंतिम संस्कार आज शुक्रवार को दोपहर 3 बजे उनके पैतृक गांव जैत में संपन्न होगा। इस दौरान परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और क्षेत्र के लोग उपस्थित रहेंगे। माताजी के निधन की खबर से गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।

शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में केंद्र सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके परिवार पर आए इस दुखद समय में समर्थकों, परिचितों और शुभचिंतकों की ओर से संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। मां का निधन किसी भी व्यक्ति के जीवन में अपूरणीय क्षति होती है। ऐसे कठिन समय में परिवार के साथ खड़े होकर लोग अपनी संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, आज शुक्रवार दोपहर 3 बजे ग्राम जैत में अंतिम संस्कार होगा। इस दौरान लोग दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना देंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ये भी पढ़ें: https://www.rninews.co.in/barwani-mogri-talab-project-farmers-4-times-compensation/