1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. Madhya Pradesh News: एपस्टीन मामले पर हरदीप सिंह पुरी को घेरने वाली कांग्रेस, जीतू पटवारी ने भाजपा से मांगा जवाब, जानें पूरी खबर

Madhya Pradesh News: एपस्टीन मामले पर हरदीप सिंह पुरी को घेरने वाली कांग्रेस, जीतू पटवारी ने भाजपा से मांगा जवाब, जानें पूरी खबर

Madhya Pradesh News: हरदीप सिंह पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर जीतू पटवारी ने भाजपा को घेरा। एपस्टीन मामले पर स्पष्टीकरण मांगा और प्रदेशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया।

By: Aparna Panwar 
Updated:
Madhya Pradesh News: एपस्टीन मामले पर हरदीप सिंह पुरी को घेरने वाली कांग्रेस, जीतू पटवारी ने भाजपा से मांगा जवाब, जानें पूरी खबर

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर सियासत तेज हो गई है। दरसअल, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस फैसले पर भाजपा को घेरते हुए एपस्टीन प्रकरण से जुड़े सवाल उठाए हैं। जिसमें उन्होंने हरदीप सिंह पुरी से जेफरी एप्स्टीन के साथ कथित मुलाकातों और ईमेल संवाद को लेकर सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण देने की मांग की है।

हरदीप सिंह पुरी और जेफरी एप्स्टीन की मुलाकातों पर मांगा जवाब

जीतू पटवारी ने सवाल किया कि वर्ष 2014 से 2017 के बीच हरदीप सिंह पुरी और जेफरी एप्स्टीन के बीच बताई जा रही मुलाकातों और ईमेल बातचीत की वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी को दोषी ठहराना कांग्रेस का उद्देश्य नहीं है, बल्कि सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है।

मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर भाजपा को घेरा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर भी सवाल खड़े किए। जिसमें उन्होंने कहा कि हरदीप सिंह पुरी पहले उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। ऐसे में उन्हें मध्य प्रदेश से उम्मीदवार बनाने की जरूरत क्यों पड़ी? पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रदेश के एक दलित राज्यसभा सदस्य से इस्तीफा दिलवाकर सीट खाली कराई गई और अब इसका इस्तेमाल दिल्ली के राजनीतिक हितों के लिए किया जा रहा है।

मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को दी खुली बहस की चुनौती

पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को इस मुद्दे पर कांग्रेस के साथ सार्वजनिक मंच पर खुली बहस करने की चुनौती दी। उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के नैतिक मूल्यों और चरित्रवान कार्यकर्ताओं संबंधी बयानों का हवाला देते हुए भाजपा से अपने फैसलों में नैतिक सिद्धांतों का पालन करने का सवाल उठाया।

सभी जिलों में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

बता दें जीतू पटवारी ने घोषणा की कि राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के फैसले के विरोध में कांग्रेस प्रदेश के सभी जिलों और ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन करेगी। इस दौरान भाजपा के खिलाफ पुतला दहन भी किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने मीडिया से अपील की कि वह इस मुद्दे पर भाजपा से सीधे सवाल पूछे और जवाबदेही तय करने में भूमिका निभाए। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक और विधायक नितेंद्र राठौर भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: https://www.rninews.co.in/pm-kisan-24th-installment-status-check-2000-rupees/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...