Jitu Patwari News in Hindi

राहुल गांधी के मध्य प्रदेश दौरे को लेकर सियासत तेज, इंदौर के नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम की अनुमति पर विवाद

राहुल गांधी के मध्य प्रदेश दौरे को लेकर सियासत तेज, इंदौर के नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम की अनुमति पर विवाद

राहुल गांधी के प्रस्तावित मध्य प्रदेश दौरे को लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं। इंदौर के नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम की अनुमति को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर रोक लगाने का आरोप लगाया है, जबकि भाजपा ने इसे प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया है। मामले में दोनों दलों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए जीतू पटवारी ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र, नेहरू स्टेडियम की मांगी अनुमति

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए जीतू पटवारी ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र, नेहरू स्टेडियम की मांगी अनुमति

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर 12 सितंबर 2026 को इंदौर के नेहरू स्टेडियम में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति मांगी है। प्रस्तावित कार्यक्रम में राहुल गांधी युवाओं और विद्यार्थियों से शिक्षा, अधिकारों, सपनों और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर संवाद करेंगे।

जीतू पटवारी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र: मंत्री विजय शाह मामले में मध्य प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

जीतू पटवारी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र: मंत्री विजय शाह मामले में मध्य प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर मंत्री विजय शाह से जुड़े मामले में राज्य सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी, SIT की अभियोजन स्वीकृति की मांग और सरकार द्वारा इसे खारिज किए जाने का हवाला देते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। पटवारी ने प्रधानमंत्री से भी मामले पर स्पष्ट रुख रखने और

कांग्रेस के स्कूल शिक्षा अभियान पर भाजपा का पलटवार, बृज गोपाल लोया ने साधा निशाना

कांग्रेस के स्कूल शिक्षा अभियान पर भाजपा का पलटवार, बृज गोपाल लोया ने साधा निशाना

कांग्रेस के प्रदेशभर में स्कूल शिक्षा को लेकर प्रस्तावित अभियान पर भाजपा प्रवक्ता बृज गोपाल लोया ने निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस के ग्रामीण संगठन पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि कई बूथों पर पार्टी के पास कार्यकर्ता और पदाधिकारी नहीं हैं। साथ ही उन्होंने सरकार के सांदीपनि, मॉडल और उत्कृष्ट विद्यालयों का हवाला देते हुए शिक्षा क्षेत्र में विकास का दावा किया।

स्कूल शिक्षा, महंगाई और महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, 8 दिन का अल्टीमेटम

स्कूल शिक्षा, महंगाई और महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, 8 दिन का अल्टीमेटम

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने स्कूल शिक्षा, महंगाई, महिला सुरक्षा और सरकार के कामकाज को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शिक्षा व्यवस्था पर श्वेत पत्र की मांग करते हुए सरकार को आठ दिन का अल्टीमेटम दिया। कांग्रेस ने मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेशभर में जनजागरूकता अभियान और साइकिल यात्राएं निकालने की बात कही है।

राजीव गांधी की जयंती पर भोपाल में श्रद्धांजलि, जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना

राजीव गांधी की जयंती पर भोपाल में श्रद्धांजलि, जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना

भोपाल में राजीव गांधी की जन्मजयंती पर कांग्रेस नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राजीव गांधी के तकनीकी विकास में योगदान को याद करते हुए मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार और शराबबंदी के मुद्दे पर सवाल उठाए।

खड़गे के सम्मान को ठेस पहुंचाने के विरोध में भोपाल में कांग्रेस का सत्याग्रह मार्च

खड़गे के सम्मान को ठेस पहुंचाने के विरोध में भोपाल में कांग्रेस का सत्याग्रह मार्च

हल्द्वानी की घटना के विरोध में भोपाल में कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में सत्याग्रह पैदल मार्च निकाला। मार्च प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर बोर्ड ऑफिस चौराहे पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के पास समाप्त हुआ।

भोपाल को सीलिंग बनाम व्यापार के संघर्ष में धकेलना समाधान नहीं: जीतू पटवारी

भोपाल को सीलिंग बनाम व्यापार के संघर्ष में धकेलना समाधान नहीं: जीतू पटवारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव को पत्र लिखकर भोपाल में आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों पर हो रही कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए और नया मास्टर प्लान लागू करने समेत 10 सुझाव दिए।

दतिया उपचुनाव जीत के बाद बोले घनश्याम सिंह- जीत का अंतर 15-20 हजार होना चाहिए था

दतिया उपचुनाव जीत के बाद बोले घनश्याम सिंह- जीत का अंतर 15-20 हजार होना चाहिए था

दतिया उपचुनाव में जीत के बाद भोपाल पहुंचे कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह ने प्रशासन, चुनावी रणनीति, जीतू पटवारी और राजेंद्र भारती के निष्कासन समेत कई मुद्दों पर बयान दिया।

छिंदवाड़ा में कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम, जीतू पटवारी बोले- 365 दिन जनता के बीच रहेगा संगठन

छिंदवाड़ा में कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम, जीतू पटवारी बोले- 365 दिन जनता के बीच रहेगा संगठन

छिंदवाड़ा में छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिला कांग्रेस कमेटी के मंडलम, ब्लॉक एवं नगर अध्यक्षों के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी शामिल हुए। पूर्व सांसद नकुलनाथ समेत कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, विचारधारा, संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर मार्गदर्शन दिया।

दतिया उपचुनाव के जनादेश को जनता की आवाज बताते हुए जीतू पटवारी ने सरकार से मांगा श्वेत-पत्र

दतिया उपचुनाव के जनादेश को जनता की आवाज बताते हुए जीतू पटवारी ने सरकार से मांगा श्वेत-पत्र

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर दतिया उपचुनाव के जनादेश को जनता की भावना बताया है। उन्होंने प्रदेश के प्रमुख मुद्दों पर सरकार से श्वेत-पत्र जारी करने की मांग की। बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कानून-व्यवस्था और सामाजिक मुद्दों पर जवाबदेही की अपील की गई है। पटवारी ने तथ्यों और आंकड़ों के आधार पर जनहित से जुड़े संवाद को मजबूत करने की बात

भोपाल के पेयजल मुद्दे पर जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा, स्वच्छ पानी को लेकर उठाए सवाल

भोपाल के पेयजल मुद्दे पर जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा, स्वच्छ पानी को लेकर उठाए सवाल

भोपाल की पेयजल व्यवस्था को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने पानी के नमूनों में फीकल कॉलीफॉर्म बैक्टीरिया मिलने की खबर को गंभीर बताते हुए उच्चस्तरीय जांच, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करने की मांग की है।

जीतू पटवारी का भाजपा पर हमला, बोले- छात्रों के संघर्ष और लोकतंत्र की जीत है मंत्री का इस्तीफा

जीतू पटवारी का भाजपा पर हमला, बोले- छात्रों के संघर्ष और लोकतंत्र की जीत है मंत्री का इस्तीफा

भोपाल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को छात्रों और युवाओं की जीत बताते हुए भाजपा सरकार पर पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

भोपाल में जीतू पटवारी का मोहन सरकार पर हमला, किसान, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल

भोपाल में जीतू पटवारी का मोहन सरकार पर हमला, किसान, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल

भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मोहन यादव सरकार पर किसानों, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने सरकार पर जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी।

भोपाल: ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत कांग्रेस की साइकिल यात्रा में सरकार पर निशाना, पेपर लीक और बेरोजगारी बने मुद्दे

भोपाल: ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत कांग्रेस की साइकिल यात्रा में सरकार पर निशाना, पेपर लीक और बेरोजगारी बने मुद्दे

भोपाल में कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत साइकिल यात्रा के दूसरे दिन पार्टी नेताओं ने पेपर लीक, बेरोजगारी और परीक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।