1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. दतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 86.85 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

दतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 86.85 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

दतिया जिले के बसई थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 86.85 किलो गांजा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मकड़ारी रोड पर वाहन को रोककर जांच की, जिसमें कार की डिग्गी से भारी मात्रा में गांजा मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By: Nivedita 
Updated:
दतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 86.85 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

दतिया जिले के बसई थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 86.85 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से परिवहन में इस्तेमाल की जा रही कार भी जब्त कर ली है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खंडेलवाल ने जानकारी दी कि 2 जून की रात थाना बसई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में अवैध गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मकड़ारी रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की।

कार की डिग्गी से मिला भारी मात्रा में गांजा

जांच के दौरान वाहन चालक ने अपनी पहचान पुष्पेन्द्र उर्फ धीरेन्द्र लोधी (28 वर्ष), निवासी मातेवाय बरधुवा, थाना बसई के रूप में बताई। तलाशी लेने पर कार की डिग्गी में रखी तीन प्लास्टिक बोरियों से 84 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 86.85 किलोग्राम पाया गया।

लगभग 20 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई गई है, जबकि परिवहन में इस्तेमाल की गई वर्ना कार की कीमत लगभग 11 लाख रुपये आंकी गई है। इस तरह कुल जब्त संपत्ति लगभग 20 लाख रुपये की है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब उससे तस्करी के नेटवर्क और सप्लाई चैन के बारे में पूछताछ कर रही है। दतिया पुलिस ने कहा है कि मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...