दतिया समाचार

दतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 86.85 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

दतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 86.85 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

दतिया जिले के बसई थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 86.85 किलो गांजा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मकड़ारी रोड पर वाहन को रोककर जांच की, जिसमें कार की डिग्गी से भारी मात्रा में गांजा मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पण्डोखर धाम में 10 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न

पण्डोखर धाम में 10 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न

पण्डोखर धाम ट्रस्ट ने श्री गुरुशरणजी महाराज के सान्निध्य में 10 गरीब परिवारों की कन्याओं का सामूहिक विवाह धूमधाम से संपन्न कराया। विवाह समारोह वैदिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित हुआ, जिसमें नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का सामान, आभूषण और आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

दतिया पुलिस ने दिवंगत प्रधान आरक्षक रमेश चन्द्र प्रजापति को दी श्रद्धांजलि

दतिया पुलिस ने दिवंगत प्रधान आरक्षक रमेश चन्द्र प्रजापति को दी श्रद्धांजलि

दतिया पुलिस विभाग ने दिवंगत प्रधान आरक्षक रमेश चन्द्र प्रजापति को श्रद्धांजलि अर्पित की। कर्तव्य पालन के दौरान हृदयाघात से उनका निधन हो गया था। पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल की मौजूदगी में कार्यालय में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

दतिया: जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं आमजन की शिकायतें, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

दतिया: जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं आमजन की शिकायतें, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

दतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में एसपी मयूर खण्डेलवाल ने आमजन की शिकायतें गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई में एएसपी सुनील कुमार शिवहरे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

रतनगढ़ माता मंदिर मार्ग लूटकांड का 36 घंटे में खुलासा, दतिया पुलिस ने दो इनामी आरोपियों को किया गिरफ्तार

रतनगढ़ माता मंदिर मार्ग लूटकांड का 36 घंटे में खुलासा, दतिया पुलिस ने दो इनामी आरोपियों को किया गिरफ्तार

दतिया पुलिस ने रतनगढ़ माता मंदिर मार्ग पर हुए लूटकांड का 36 घंटे में खुलासा करते हुए दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से देसी कट्टा, कारतूस, सोने-चांदी के आभूषण, नगदी और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने एक विधि विरुद्ध बालक को भी अभिरक्षा में लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घटना में दर्शन कर लौट रहे परिवार को

दतिया में बिना हेलमेट और मॉडिफाइड बुलेट चालकों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

दतिया में बिना हेलमेट और मॉडिफाइड बुलेट चालकों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

दतिया में नवागत एसपी मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। ट्रैफिक इंचार्ज सपना शर्मा ने बिना हेलमेट, बिना दस्तावेज और यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे। मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट बाइक चालकों पर भी जुर्माना लगाया गया और मौके पर साइलेंसर हटवाए गए। साथ ही सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई।

प्रधानमंत्री की अपील और मुख्यमंत्री की मेट्रो यात्रा पर दामोदर यादव का तंज

प्रधानमंत्री की अपील और मुख्यमंत्री की मेट्रो यात्रा पर दामोदर यादव का तंज

दतिया में आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय नेता दामोदर यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपील और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मेट्रो यात्रा पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे राजनीतिक दिखावा बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता का ध्यान महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे असली मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रही है। दामोदर यादव ने दावा किया कि जनता अब जागरूक है और आगामी चुनावों में