दतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल ने शिकायतकर्ताओं की बातों को संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान एसपी ने विभिन्न मामलों में एसडीओपी, थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों की विधिसम्मत जांच कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन को न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
एसपी मयूर खण्डेलवाल ने कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मामले में पारदर्शिता और गंभीरता के साथ कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे सहित जिले के सभी एसडीओपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने भी शिकायतों के निस्तारण में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
दतिया पुलिस द्वारा नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जा रही है, जिससे नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों तक पहुंचाने और समय पर समाधान पाने में सहायता मिल रही है।