Superintendent Of Police News in Hindi

श्योपुर को मिला नया पुलिस अधीक्षक, 2018 बैच के IPS मोती उर रहमान संभालेंगे कानून व्यवस्था की कमान

श्योपुर को मिला नया पुलिस अधीक्षक, 2018 बैच के IPS मोती उर रहमान संभालेंगे कानून व्यवस्था की कमान

श्योपुर जिले के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी मोती उर रहमान की नियुक्ति की गई है। इससे पहले वह अनूपपुर जिले में एसपी के पद पर तैनात थे। अब वह श्योपुर जिले की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।

पन्ना में महिला ने लगाया उत्पीड़न और धमकी का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

पन्ना में महिला ने लगाया उत्पीड़न और धमकी का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

पन्ना जिले की एक महिला ने गांव के एक व्यक्ति पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव, धमकी और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने निष्पक्ष जांच, सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पन्ना के मड़ला घाट जाम पर पुलिस का सख्त एक्शन, नियम तोड़ने वाले ट्रांसपोर्टरों पर होगी एफआईआर

पन्ना के मड़ला घाट जाम पर पुलिस का सख्त एक्शन, नियम तोड़ने वाले ट्रांसपोर्टरों पर होगी एफआईआर

पन्ना के मड़ला घाट पर लगातार लगने वाले जाम को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने ट्रांसपोर्टरों और वाहन संचालकों की बैठक लेकर सख्त निर्देश जारी किए। भारी वाहनों के लिए निर्धारित समय तय करने, वाहनों की तकनीकी जांच अनिवार्य करने और लापरवाही से जाम लगने पर ट्रांसपोर्टर, वाहन मालिक व चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी गई है।

दतिया: जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं आमजन की शिकायतें, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

दतिया: जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं आमजन की शिकायतें, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

दतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में एसपी मयूर खण्डेलवाल ने आमजन की शिकायतें गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई में एएसपी सुनील कुमार शिवहरे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

राज्यपाल मंगूभाई पटेल के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियां तेज

राज्यपाल मंगूभाई पटेल के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियां तेज

पांढुर्णा जिले के सौसर विकासखंड के ग्राम आमला में राज्यपाल मंगूभाई पटेल के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए सभी तैयारियों को समय पर और सुव्यवस्थित रूप से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन द्वारा आयोजन को सफल और गरिमामय बनाने

मध्यप्रदेश पुलिस पेंशनर्स संघ ने पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन, दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग

मध्यप्रदेश पुलिस पेंशनर्स संघ ने पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन, दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग

पेंशनर्स संघ ने मांग की है कि 80 वर्षीय सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक भरत सिंह चौहान और उनकी पत्नी के खिलाफ पन्ना जिले के मंडला थाने में केस दर्ज किया गया है। संघ का आरोप है कि यह एफआईआर 'असत्य तथ्यों' पर आधारित है।

शोषण से पीड़ित महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से लगाई कार्रवाई की गुहार

शोषण से पीड़ित महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से लगाई कार्रवाई की गुहार

उत्पीड़न से परेशान होकर महिला करीब आठ महीने पहले उसने गणेशखेड़ा निवासी प्रवेश लोधी के साथ शादी कर ली। महिला का आरोप है कि उसका पहला पति आशाराम जाटव उसे और उसके वर्तमान पति प्रवेश लोधी को लगातार धमका रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है।

नौकरी का झांसा देकर बनाया बंधुआ मजदूर, परिजनों ने लगाई एसपी से गुहार

नौकरी का झांसा देकर बनाया बंधुआ मजदूर, परिजनों ने लगाई एसपी से गुहार

दो मजदूर किसी तरह कर्नाटक की फैक्ट्री से भागकर शिवपुरी पहुंचे, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। मजदूरों ने बताया कि फैक्ट्री में उनके मोबाइल फोन छीन लिए गए थे। उन्हें ठीक से खाना नहीं दिया जा रहा था और न ही तय मजदूरी मिल रही थी। उन्हें बंधक बनाकर रखा गया है।

शहीद आशीष शर्मा की प्रतिमा का अनावरणः आने वाली पीढ़ी को मिलेगी प्रेरणा- एसपी आदित्य मिश्रा

शहीद आशीष शर्मा की प्रतिमा का अनावरणः आने वाली पीढ़ी को मिलेगी प्रेरणा- एसपी आदित्य मिश्रा

बालाघाट पुलिस ने नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवान आशीष शर्मा के जन्मदिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शहीद शर्मा की याद में उनकी प्रतिमा तथा शहीद पार्क का लोकार्पण किया।