शिवपुरी जिले में ऑनलाइन अश्लील वीडियो, ठगी व शोषण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं इसी कड़ी में पिछोर थाना क्षेत्र के के सेमरी गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने पति आशा राम जाटव पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई और बताया कि उसका पति उसे जबरन ऑनलाइन अश्लील गतिविधियों में शामिल होने के लिए मजबूर करता था।
पीड़िता ने बताया कि लगभग तीन साल पहले उसके पति आशाराम जाटव का संपर्क ऑनलाइन अश्लील चैट ऐप चलाने वाले कुछ लोगों से हुआ। इसके बाद वह उसे जबरन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को अश्लील वीडियो दिखाने और उनसे अश्लील बातें करने के लिए मजबूर करने लगा। इस काम के बदले में पैसे मिलते थे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब भी वह इन गतिविधियों का विरोध करती थी, तो उसके साथ मारपीट की जाती थी और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।
इस उत्पीड़न से परेशान होकर करीब आठ महीने पहले उसने गणेशखेड़ा निवासी प्रवेश लोधी के साथ शादी कर ली और उसके साथ रहने लगी। इसके बावजूद, महिला का आरोप है कि उसका पहला पति आशाराम जाटव उसे और उसके वर्तमान पति प्रवेश लोधी को लगातार धमका रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने आज शिवपुरी एसपी ऑफिस पहुंचकर आरोपी पति आशाराम जाटव के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग के चलते शिकायत दर्ज कराई
शिवपुरी से संवाददाता कुलदीप गुप्ता की रिपोर्ट