1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. शहीद आशीष शर्मा की प्रतिमा का अनावरणः आने वाली पीढ़ी को मिलेगी प्रेरणा- एसपी आदित्य मिश्रा

शहीद आशीष शर्मा की प्रतिमा का अनावरणः आने वाली पीढ़ी को मिलेगी प्रेरणा- एसपी आदित्य मिश्रा

बालाघाट पुलिस ने नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवान आशीष शर्मा के जन्मदिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शहीद शर्मा की याद में उनकी प्रतिमा तथा शहीद पार्क का लोकार्पण किया।

By: Naredra 
Updated:
शहीद आशीष शर्मा की प्रतिमा का अनावरणः आने वाली पीढ़ी को मिलेगी प्रेरणा- एसपी आदित्य मिश्रा

बालाघाटः पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने नक्सली मुठभेड़ में शहीद आशीष शर्मा की प्रतिमा और पार्क का लोकार्पण किया। नरसिंहपुर निवासी शहीद आशीष शर्मा हॉकफोर्स के जवान थे जो नक्सली मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे।

बेहतर कार्य करने वाले जवानों को किया सम्मानित

इस दौरान नक्सल कार्य में बेहतर काम करने वाले अधिकारियों और जवानों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि शहीद आशीष शर्मा को इससे अच्छी श्रद्धांजलि नहीं होगी। उन्होंने बताया कि इन्हे देखकर आने वाली युवा पीढ़ी प्रेरित होगी।

शहीदों की याद में किए जा रहे प्रयास सराहनीय- एसपी

पुलिस अधीक्षक ने 1991 से शुरू हुए नक्सली इतिहास को शहीद जवानों की कुर्बानी और उनके याद में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। एसपी ने कहा कि इन सभी शहीदों को पुलिस लाईन स्थित अमर ज्योति में स्थान देने का काम किया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...