Balaghat News in Hindi

हाथी मठ के सौंदर्यीकरण कार्य से कबीर पंथियों में उत्साह, निर्माण में बाधा पर नाराजगी

हाथी मठ के सौंदर्यीकरण कार्य से कबीर पंथियों में उत्साह, निर्माण में बाधा पर नाराजगी

बालाघाट के दमोह क्षेत्र स्थित हाथी मठ में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर कबीर पंथियों में उत्साह है। कुआं निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, जबकि बाउंड्री वॉल और प्रतिमा निर्माण जारी है। निर्माण में बाधा के आरोपों को लेकर समाज ने बैठक कर नाराजगी जताई और कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की।

आयकर विभाग की बालाघाट में बड़ी कार्रवाई, आदिवासी के नाम पर जमीन खरीद-फरोख्त का मामला

आयकर विभाग की बालाघाट में बड़ी कार्रवाई, आदिवासी के नाम पर जमीन खरीद-फरोख्त का मामला

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बालाघाट जिले में करोड़ों रूपये की जमीन के लेन-देन से जुड़े मामलों में गड़बड़ियों की शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। भोपाल और जबलपुर से आई विशेष टीमें बीते दो दिनों से अलग-अलग स्थानों पर जांच-पड़ताल में जुटी हुई हैं।

जिहादी मानसिकता के विरुद्ध विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन

जिहादी मानसिकता के विरुद्ध विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में लगभग हर क्षेत्र में बढ़ रही सुनियोजित जिहादी घटनाएं विकृत मानसिकता का परिचायक हैं। नासिक के टी सी एस में उजागर हुआ लव जिहाद का षड्यंत्र इस श्रृंखला की एक कड़ी है।

बालाघाट के जैन भवन में सर्व समाज ने सामूहिक नवकार मंत्र का किया जाप

बालाघाट के जैन भवन में सर्व समाज ने सामूहिक नवकार मंत्र का किया जाप

नवकार मंत्र पूर्णतः निराकार, निरपेक्ष और सार्वभौमिक प्रार्थना है, जिसमें काल, जाति, क्षेत्र या धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होता। सर्व समाज के लोगों ने शामिल होकर एक साथ सामूहिक नवकार महामंत्र का जाप करके विश्व शांति, अहिंसा और सकारात्मकता का संदेश दिए।

स्कूल की बाउंड्रीवाल निर्माण में भ्रष्टाचारः ठेकेदार, सरपंच सचिव और इंजीनियर की मिलीभगत का आरोप

स्कूल की बाउंड्रीवाल निर्माण में भ्रष्टाचारः ठेकेदार, सरपंच सचिव और इंजीनियर की मिलीभगत का आरोप

मजदूरों का कहना था कि ठेकेदार द्वारा आठ एमएम का सरिया लगवाया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि नीचे जमीन पर ही बीम ढलवाया जा रहा है जो गलत है। साथ ही मजदूरों ने ठेकेदार पर कम मजदूरी देने का भी आरोप लगाया है।

मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश

मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश

उड़ीसा से गांजा लाकर मध्यप्रदेश, गुजरात सहित अन्य राज्यों में सप्लाई करते थे। इस नेटवर्क के माध्यम से बड़े स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही थी।

टेली कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट ने फर्जी सिम नेटवर्क का किया खुलासा, बालाघाट से जारी हुई 450 सिम, 3 आरोपी गिरफ्तार

टेली कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट ने फर्जी सिम नेटवर्क का किया खुलासा, बालाघाट से जारी हुई 450 सिम, 3 आरोपी गिरफ्तार

सिम एक्टिवेशन के दौरान CAF में वास्तविक ग्राहक के स्थान पर अपनी लाइव फोटो अपलोड करते थे और OTP सत्यापन के लिए अपने या अन्य मोबाइल नंबरों का उपयोग करते थे। इस तरह दस्तावेज किसी और के नाम पर होते थे, जबकि फोटो और OTP आरोपियों का होता था।

ग्राम सरपंच की अनोखी पहलः तनौर नदी पर किया बोरी बंधान, किसानों को सिंचाई में मिलेगी मदद

ग्राम सरपंच की अनोखी पहलः तनौर नदी पर किया बोरी बंधान, किसानों को सिंचाई में मिलेगी मदद

नदी के आस-पास अनेकों किसान खेती करते हैं और गर्मी के समय पानी की समस्या बढ़ जाती है। जिसको देखते हुए तनौर नदी पर बोरी बंधान कार्य किया गया है। जिससे गर्मी के समय होने वाली पानी की समस्यायों से निजात मिल पाएगी।

शहीद आशीष शर्मा की प्रतिमा का अनावरणः आने वाली पीढ़ी को मिलेगी प्रेरणा- एसपी आदित्य मिश्रा

शहीद आशीष शर्मा की प्रतिमा का अनावरणः आने वाली पीढ़ी को मिलेगी प्रेरणा- एसपी आदित्य मिश्रा

बालाघाट पुलिस ने नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवान आशीष शर्मा के जन्मदिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शहीद शर्मा की याद में उनकी प्रतिमा तथा शहीद पार्क का लोकार्पण किया।