1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मुख्यमंत्री मोहन यादव आज लांजी दौरे पर, प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज लांजी दौरे पर, प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बालाघाट के लांजी दौरे पर रहेंगे। वह मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कन्या छात्रावास और उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण करेंगे तथा प्रबुद्धजनों और मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। इसके अलावा कोरका और बोंदारी में बीमारी से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे।

By: Nivedita 
Updated:
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज लांजी दौरे पर, प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद

बालाघाट: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 29 अगस्त को बालाघाट जिले के लांजी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे कन्या छात्रावास और उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण करेंगे। साथ ही प्रबुद्धजनों और मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।

कोरका और बोंदारी में पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव लांजी के समीप स्थित ग्राम कोरका और बोंदारी भी जाएंगे। यहां वे बीमारी से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी लेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

सुबह 8:40 बजे इंदौर से होंगे रवाना

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 8:40 बजे इंदौर से वायुयान द्वारा रवाना होंगे। करीब 9:50 बजे वे बिरसी-गोंदिया हवाई पट्टी पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 10 बजे लांजी के लिए प्रस्थान करेंगे।

कोरका में स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री करीब 10:30 बजे लांजी से कोरका के लिए रवाना होंगे और 11:20 बजे कोरका पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और बीमारी से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे।

लांजी में करेंगे विद्यालय और छात्रावास का निरीक्षण

कोरका का कार्यक्रम पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:20 बजे लांजी के लिए रवाना होंगे। लांजी में वे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ कन्या छात्रावास एवं उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण करेंगे। इसी दौरान प्रबुद्धजनों और मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद भी प्रस्तावित है।

दोपहर 2:25 बजे लांजी से रवाना होंगे

लांजी में कार्यक्रम पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 2:25 बजे हेलीकॉप्टर से बिरसी-गोंदिया हवाई पट्टी के लिए रवाना होंगे। करीब 2:40 बजे बिरसी पहुंचने के बाद वे दोपहर 2:45 बजे वायुयान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...